32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा की हुई संगठनात्मक कार्यशाला: बनी चुनाव की योजना, पढ़ाया गया पाठ
उत्तर प्रदेश

भाजपा की हुई संगठनात्मक कार्यशाला: बनी चुनाव की योजना, पढ़ाया गया पाठ

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। संगठनात्मक चुनाव के संदर्भ में भाजपा की कार्यशाला हुई। इसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के संगठनात्मक चुनाव से संबंधित विधान एवं नियमावली की चर्चा हुई। चुनाव की पूर्ण योजना बनाई गई।

भाजपा की हुई संगठनात्मक कार्यशाला: बनी चुनाव की योजना, पढ़ाया गया पाठ

जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी बाल्मीकि तिवारी ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ताओं में सीखने का भाव होना चाहिए। आम जन मानस का विश्वास पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र सेवा में सहभागिता चाहता है। संगठन पर्व के प्रथम चरण में समूचे देश, प्रदेश व बांदा जिले मे करोड़ों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर इसे प्रमाणित किया है। भाजपा एक जीवंत संगठन है, जिसमें लोकतांत्रिक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाता है और लोकतांत्रिक रूप से संगठन का निर्माण किया जाता है।

भाजपा की हुई संगठनात्मक कार्यशाला: बनी चुनाव की योजना, पढ़ाया गया पाठ

विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि कहा कि गुणवत्ता पूर्ण दायित्वों के साथ जिम्मेदारी और इमानदारी से किये गये सामुहिक प्रयास से कोई कार्य असफल नहीं होता। आगामी दिनों में होने वाले नये संगठन का ऐसे सृजन करना है जो सशक्त और मजबूत हो। संगठन में समय देने वाला व्यक्ति पदाधिकारी बने हमे इसका विशेष ध्यान देना है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही निष्ठा के साथ प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान में मेहनत किया है।अध्यक्षता संजय सिंह नें की।

भाजपा की हुई संगठनात्मक कार्यशाला: बनी चुनाव की योजना, पढ़ाया गया पाठ

कार्यशाला में नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला, जिला सदस्यता प्रमुख संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, चेयरमैन बांदा मालती बासू, चेयरमैन अतर्रा संगीता निराला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभा गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी पंकज रैकवार, पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू, ममता मिश्रा, कल्लू सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी आनंद दिवेदी आदि बड़े -छोटे अधिकांश बड़े एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी का पहला ‘स्काई ग्लास ब्रिज’ नहीं करायेगा यमलोक सैर: ‘सुरक्षा की मुहर !

City News Uttar Pradesh

भारत रत्न का एलान: बसपा सुप्रीमों मायावती ने बोली-दलितों की हुई है उपेक्षा, कांशीराम को भी सरकार करे सम्मानित

City News Uttar Pradesh

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को ‘तरसे’ लोग

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका

हाथरस हादसा: भक्तों को छोड़कर आखिर कहां गए ‘भगवान’ ? क्यों है ‘भगवान’ का फोन स्विच ऑफ ? सवालों से घिरे ‘भोले बाबा’

डेंगू कर रहा “घातक बालिंग”: “सौ से अधिक बोल्ड” का बनाया रिकार्ड ? भेजा पैवेलियन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़