28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात
उत्तर प्रदेश

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “बैंकों की कार्य प्रणाली निकम्मी” सी हो गई है। इनमें सर्वर ही डाउन रहता है जो खाताधारकों के लिये परेशानी का सबब बन गया है। आर्यावर्त एवं एसबीआई बैंक में तो “सर्वर डाउन” होना रोजाना की कहानी है। दीपावली पर्व होने के चलते सोमवार को बैंकों में भारी भीड़ थीं।

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

“स्टेट बैंक की कचहरी मुख्य शाखा” एवं आर्याव्रत बैंक की “केवटरा भवानीपुरी शाखा” में सर्वर डाउन होने से दो से तीन घंटे तक खाताधारकों को बैंक कर्मी मुंह चिढ़ते रहे। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आर्यावर्त की केवटरा शाखा नेट कनेक्टिविटी के चलते पिछले कुछ महीनों से बैंक ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है।

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

सोमवार को सुबह के समय छुट्टी के बाद जब बैंक की शाखा खुली तो नेट कनेक्टिविटी गायब होने के चलते बैंक का सर्वर डाउन रहा,जो शाम को 4 बजे सुचारू रूप से शुरू हो सका। बैंक में होने वाले तमाम कार्य पूरे दिन ठप पड़े रहे। “स्टेट बैंक का हाल भी माशेअल्ला” रहा। बैंक समबधित कार्य निपटाने के उद्देश्य से केवटरा आर्यावर्त पहुंचे खाता धारकों का कहना है की उक्त शाखा में काफी दिनों से यह समस्या चली आ रही है। कई बार ध्यान दिलाए जाने के बाद बैंक के उच्च अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया।

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

खाता धारकों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है जिससे उन्हें अपने बैंक संबंधी कार्यों में बेवजह समय ना गंवाना पड़े। चेतावनी दी है कि यदि इसी तरह यह समस्या बनी रहती है तो मजबूरन उन्हें अपने बैंक अकाउंट अन्य शाखाओं में हस्तांतरित करने पड़ेंगे। बार-बार नेट कनेक्टिविटी गायब होने का कारण पूछने पर शाखा प्रबंधक कहा कि तकनीकी कारणों के चलते अक्सर यह समस्या आती रहती है, फिर भी हमारा स्टाफ से जितना संभव हो सके ग्राहकों को सेवा देने का प्रयास करते हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त बालकृष्ण योजनाओं की शिथिलता पर गरजे और बरसे

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ऐलान: राइफल क्लब मुद्दे पर होगी आर-पार की जंग, रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh

भाजपा में हमीरपुर लोकसभा के लिये टिकट की राजनीति गरमाई : चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : कन्याओं का लगेगा दो दिवसीय महामेला …

City News Uttar Pradesh

नामांकन: तहसील की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे: महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़