City News Uttar Pradesh
विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी
उत्तर प्रदेश

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्किट हाउस में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की जिला कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के विकास से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई और उन्हें फाइनल किया गया।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और नई परियोजनाओं को लागू करने के लिए योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही, विकास कार्यों में आने वाली चुनौतियों पर भी मंथन हुआ और उन्हें सुलझाने के लिए सुझाव दिए गए। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जिले के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होने चाहिए।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विकास योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए और जनता की भलाई के लिए बेहतर कार्यान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की कार्य प्रगति की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं को कारगर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

इस अवसर पर जिलाधिकारी नागेंद्र सिंह ने कहा कि जिले की बुनियादी संरचना को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सभी विभागीय अधिकारी इसे प्राथमिकता के साथ अमल में लाएं। बैठक के अंत में अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया कि जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि बांदा जिले का तेजी से विकास हो सके।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

बैठक में विधायक ओममणि वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौर्य और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मुकेश शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। इनके साथ ही ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह, अजय सिंह, रजत सेठ, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गरीबों के ‘राशन’ पर ‘अमीरों’ का ‘डाका’: 48 हजार ‘आपात्र’ हुए बेनकाब, करोड़ों की योजना पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल “यूपी रत्न” से सम्मानित : जिले में हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘दीपावली’ तोहफा: बांदा को मिला 24 करोड़ का ‘सिंचाई पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’

City News Uttar Pradesh

बांदा-चित्रकूट में ‘वक्फ संपत्तियों’ पर बड़ा एक्शन: उम्मीद पोर्टल से 571 ‘एंट्री निरस्त’

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ किया पौध रोपण

Banda : ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम…

ब्रेकिंग न्यूज़