City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह की फिर झलकी कर्तव्य निष्ठा : गुणवता औऱ पारदर्शिता पर कड़ा रुख !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह की यह खासियत उन्हें लाजवाब बनाती है की शासन से संचालित योजनाओ को वह जहां तत्परता से निभाते है, वहीं उनका ध्यान निर्माण कार्यो की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष रूप से रहता है।


इसी क्रम मे डीएम आनन्द सिंह नें पुलिस लाइन में बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल के दो ब्लाकोंएवं पालीटेक्निक में बन रहे छात्रावास का निरीक्षण किया। सीएम की घोषणा के अंतर्गत पुलिस लाइन हास्टल कोमंजूरी मिली थी। इसकी लागत 24 करोड़ 16 लाख 80 हजार रुपये है। इसमें अभी सिर्फ 2 करोड़ 2 लाख रुपये मिले हैं। तीन फीसदी निर्माण कार्य हुआ है। इसे पूरा करने की तिथि मार्च 2022 है।


डीएम ने कहा कि मैन पॉवर बढ़ाकर तय समय में निर्माण पूरा करें। परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि मानक और गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। डीएम ने राजकीय पॉलिटेक्निक में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ यह निर्माण करा रही है। संस्था के सुनील कुमार वर्मा और अवर अभियंता अभिनंदन गंगवार मौजूद थे। बताया कि छात्रावास अगस्त 2016 में स्वीकृत हुआ। नवंबर 2016 में निर्माण की शुरुआत हुई। स्वीकृत लागत एक करोड़ 41 लाख 41 हजार रुपये है। पूरी राशि मिल चुकी है। अगले माह मार्च 2021 में इसे पूरा किया जाना है। डीएम ने यहां भी गुणवत्ता और मानक पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अर्थ एवं संख्या अधिकारी एसके बघेल, निर्माण निगम परियोजना प्रबंधक रामफल आदि मौजूद थे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: चौथे चरण का मतदान आज, 624 में 91 महिला प्रत्याशी मैदान में; 2.13 करोड़ वोटर होंगे भाग्य विधाता

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिक्षा व्यवस्था में “कीड़ा” हावी : हेड मास्टर हुये निलंबित

City News Uttar Pradesh

Banda : अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन …

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा “कठिया गेहूं” की खेतों में होगी “बहार”

बांदा में पर्यटन को मिलेगी नई दिशा: 1980 लाख से ‘चमकेगें’ ऐतिहासिक स्थल

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें मनाया बलिदान दिवस : श्यामा प्रसाद के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर हुई चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़