- शरद मिश्रा
बांदा। “ओल्ड इज गोल्ड की तर्ज पर महिलाओं नें अपनी सौंदर्यता के हुनर बिखेरे”। सजने -धजनें की “श्रंगारता का मन मोहक नजारा” पेश किया। इस दौरान सजने की प्रतियोगितायें भी हुई। सावन के महीने में सावन तीज का यह कार्यक्रम हार्पर क्लब में “ओल्ड महिलाओं” नें किया। तीज का कार्यक्रम उत्सव गार्डन से रखा गया जिसमें महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधान और “सोलह श्रंगार कर सुंदरता के चार चाँद” लगा दिये।

संदेश सा दिया की “हम किसी से कम” नहीं। सजी -धजी हर “महिलायें अपने आप में बेमिसाल” नजर आ रहा थीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। ईश आरती “इतनी शक्ति हमें देना दाता” क्लब की महिलाओं द्वारा गुंजायमान हुआ। क्लब की उपाध्यक्ष आशा सिंह ने क्लब के की आख्या प्रस्तुत की। अर्चना मेहरा, नीतू गुप्ता, ज्योति ओमर प्रियंका भारद्वाज आदि महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। बंधनवार, पूजा की थाली, पैरों में आलता की भी प्रतियोगिता हुई। सभी को उपहार भी दिए गए।

सावन लकी क्वीन में पूजा साहू प्रथम नीतू गुप्ता द्वितीय और पल्लवी तृतीय रही।बंधनवार प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम प्राची अग्रवाल द्वितीय तथा तृतीय नीतू गुप्ता रही। इस अवसर पर सुनीता पटेल, ज्योति, शशि, संगीता, डॉ मोनिका सक्सेना, शबाना रफीक विनोद जैन, मौसम जड़ि़या, नम्रता गुप्ता, पलक प्रशंसा, नीर वंदना, सुधा गुप्ता, अंजू दमेले, दीप्ति, अर्पिता, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
