22.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : धीमी रफ्तार, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों की गुणवत्ता भी बेहद खराब,मिली फटकार !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धीमी रफ्तार औऱ सरकारी योजनाओ का सत्यनाश।ग्राम पँचायतों में यही नजारा है। अब समझिए हालात,सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों के लोकार्पण के लिए प्रस्तावित 15 फरवरी के महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं, जबकि जिले के सभी आठों विकासखंडों में 75 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जहां सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों की स्थिति बेहद खराब है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने एडीओ पंचायत को एक सप्ताह के अंदर इन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।


गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं वहीं कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है। इनमें मिनी सचिवालय के लिए कार्यालय शुरू कराना है। जानकारी के मुताबिक जिले की 75 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पायी गयी है। जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर इन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए। यह भी अवगत कराया कि 15 फरवरी तक जनपद स्तर पर सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाना है। ब्लाकवार स्थिति देखें तो नरैनी में 13, महुआ व कमासिन में 12-12, जसपुरा, तिदवारी व बिसंडा में आठ-आठ व बड़ोखरखुर्द में सात ग्राम पंचायतभवन व सामुदायिक शौचालय की गुणवत्ता बेहद खराब पायी गई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा का पंचायत चुनाव में ‘मास्टरस्ट्रोक’ या ‘फूट’ का डर ? 2027 के लिए ज़मीनी किलेबंदी की शुरुआत !

City News Uttar Pradesh

बांदा में बोले अमित शाह : पाकिस्तान से पीओके लेकर रहेंगे, हम एटम बम से नहीं डरते

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह भाजपा में शामिल : जिले की सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh

हादसा: पूर्वजों को तर्पण करने गए बालक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत, जाल डालकर गोताखोरों ने निकाला शव

City News Uttar Pradesh

किसान यूनियन नें बैठक कर दी चेतावनी : समस्यायें न निपटी तो फूंकेंगे आंदोलन का विगुल

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार : ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़