24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
राहुल गांधी ने वायनाड की जनता को लिखा भावुक पत्र: कहा- आपने अजनबी पर किया विश्वास
देश विदेशराजनीति

राहुल गांधी ने वायनाड की जनता को लिखा भावुक पत्र: कहा- आपने अजनबी पर किया विश्वास

  • शरद मिश्रा

कांग्रेस नेता व सासंद राहुल गांधी ने रविवार को वायनाड के लोगों को एक भावुक पत्र लिखा। उन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर लोकसभा में रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रोजाना दु‌र्व्यवहार का सामना करना पड़ता था, तो वायनाड के लोगों के बिना शर्त प्यार ने उनकी रक्षा की। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों लोकसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने की घोषणा की है। अब राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी उपचुनाव में वायनाड से चुनाव लड़ेंगी।

राहुल गांधी ने वायनाड की जनता को लिखा भावुक पत्र: कहा- आपने अजनबी पर किया विश्वास
Rahul Gandhi wrote an emotional letter to the people of Wayanad: said- you trusted a stranger

राहुल ने लिखा कि मैं आपके लिए अजनबी था और फिर भी आपने मुझ पर विश्वास किया। आपने मुझे असीम प्रेम और स्नेह से गले लगाया।राहुल गांधी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किस राजनीतिक दल का समर्थन किया, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस समुदाय से थे या आप किस धर्म को मानते थे या आप कौन सी भाषा बोलते थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर जनता ने उनकी बहन प्रियंका गांधी को मौका दिया तो वह वायनाड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वह सांसद के तौर पर बेहतरीन काम करेंगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद की जन सभा होगी अभूतपूर्व : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘भाजपा’ क्या हुई ‘रोग ग्रस्त’ ? क्यों नहीं ‘निरोग’ हो पा रहा ‘संगठन’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

भाजपा के हर विधायक और सांसद की बनेगी रिपोर्ट: चुनाव में भितरघात करने वालों का भी होगा जिक्र, होगा बड़ा एक्शन

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का भाजपा पर कड़ा हमला: बोले- आपातकाल से ज्यादा खराब हैं आज के हालात, नफरत फैलाती है बीजेपी

नेपाल में धड़ल्ले से बिक रही भारतीय यूरिया: बहराइच-श्रावस्ती से बॉर्डर पार, तस्कर मालामाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़