28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की हुई समीक्षा: और तेज होगी छापामार कार्यवाई
उत्तर प्रदेश

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की हुई समीक्षा: और तेज होगी छापामार कार्यवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बिजली चोरी रोकनें के लिये सघन अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया की बिजली चोरी में 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। चार के खिलाफ विभाग को कार्यवाई के लिये लिखा गया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय में यह समीक्षा बैठक हुई। अधीक्षण अभियंता रजनीश के साथ प्रभारी निरीक्षक विद्युत प्रवर्तन दल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना एंटी थेफ्ट के साथ मीटर रीडिंग पर रेड की कार्यवाही के संबंध में विवरण रखा गया।

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की हुई समीक्षा: और तेज होगी छापामार कार्यवाई
Campaign against electricity theft reviewed: Raid action to be intensified

बैठक में बताया गया की मुख्य अभियंता बांदा क्षेत्र द्वारा विद्युत चोरी की चेकिंग के निर्देश पर 12 जून से 15 जून के बीच में कुल 25 चेकिंग की गई। धारा 135 के तहत 12 एफआईआर दर्ज हुई। चार उपभोक्ता पर संबंधित कार्यालय को कार्यवाई के लिये सूचित किया गया। इस दौरान चेकिंग रिपोर्ट कल तक पोर्टल में लोड करने के निर्देश भी दिए गये। कहा गया की चेकिंग रिपोर्ट मिस रिपोर्ट रेड मैनेजमेंट सिस्टम पर समय अंकित ना करना गंभीर अनियमतता है। प्रभारी परिवर्तन दल को इस लापरवाही के लिए चेतावनी दी गई। कार्य शैली में सुधार के लिए निर्देशित किया गया। प्रभारी प्रवर्तन दल को लाइन लास फीडरों पर संयुक्त टीम के साथ प्राथमिकता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की हुई समीक्षा: और तेज होगी छापामार कार्यवाई
Campaign against electricity theft reviewed: Raid action to be intensified

जिन क्षेत्रों पर विद्युत भार अधिक है वहां पर सवेरे एवं शाम को अधिक रेड करने की आवश्यकता बताई गई। विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करानें एवं सूचित करनें को कहा गया। बैठक में अधीक्षण अभियंता रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड इंजीनियर प्रभुनाथ प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक पुलिस प्रवर्तन दल विजय कुमार,अवर अभियंता विद्युत परिवर्तन दल कांता प्रसादऔर जसवंत कुमार विद्युत परिवर्तन दल उपस्थित थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादीशुदा प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: परिवार नहीं माने तो मौत को लगाया गले

City News Uttar Pradesh

कार और बाइक पर भी भारी पड़ सकती है गर्मी: भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ऐलान: 15 अगस्त को शराब की दुकानें रहेगी बंद, आदेश तोड़ा तो दंड

City News Uttar Pradesh

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

City News Uttar Pradesh

वसूली पतली होने पर डीएम अनुराग नाराज : सभी तहसीलदारों को दी नोटिस

अनुज हनुमत की ‘ब्रांड एंबेसडर’ पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में ‘निर्णायक भूमिका’ बरकरार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़