- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पति आईएएस अभिषेक सिंह अपने फिल्मों के प्रति रुझान को लेकर ज्यादा ही चर्चा में रहते हैं। तमाम आयोजनों के बीच व्यस्त रहने के बावजूद अब अभिषेक सिंह नौकरी पर वापस आना चाहते हैं। उन्होंने नौकरी पर वापसी के लिए केंद्र सरकार को आवेदन दिया है। नौकरी पर आने के उनके आवेदन पर यूपी सरकार ने अड़ंगा लगा दिया है।

यूपी सरकार ने केंद्र को लेटर लिखा है कि आईएएस अभिषेक का नौकरी पर वापस आने का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाए। अभिषेक 2010 बैच की आईएएस अधिकारी व बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं। वह फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ एलबम बनाने के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देकर भाजपा से टिकट की मांग की थी।

भाजपा ने जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया था। सियासी भविष्य न बनता देख उन्होंने दोबारा सरकारी सेवा में वापसी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सूत्रों के अनुसार, केंद्र के भेजे गए प्रार्थना पत्र पर राज्य सरकार ने अपनी सहमति नहीं जताई। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने सेवा में पुनः वापसी को अस्वीकृत करते हुए अपनी संस्तुति केंद्र सरकार को भेज भी दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
