- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में देर रात बज रहे डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें थाना प्रभारी और दो महिला कांस्टेबल समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली गांव निवासी फूलचंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात भाई के यहां बेटे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसमें परिवार व गांव के लोग डांस कर रहे थे। यूपी-112 के सिपाही राहुल कुमार व रामकरन ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि देर रात तक डीजे बज रहा है। इससे आसपास के लोग सो नहीं पा रहे हैं। इस पर वह डीजे बंद कराने पहुंचे तो डांस कर रहे लोगों ने गाली गलौज कर धक्का मुक्की की। सिपाही की पिस्टल छीनने की कोशिश की। किसी तरह दोनों सिपाही जान बचाकर भागे और थाने में सूचना दी।

कुछ ही देर में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह टीम लेकर पहुंचे। डीजे बंद कराकर सारा समान अंदर ले जाने को कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। लाठी डंडे व कुल्हाड़ी के अलावा पथराव कर दिया। जानकारी होते ही एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ राजकमल फोर्स लेकर पहुंचे। किसी तरह स्थिति संभाली 7 मारपीट में थाना प्रभारी के अलावा सिपाही दीपिका, शिखा, नरेंद्र सिंह, सतीश, राहुल, रामकरन घायल हुए हैं। इनका शिवरामपुर सीएचसी में इलाज कराया गया। एसपी ने बताया कि 18 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छह महिलाओं समेत 13 को गिरफ्तार भी किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
