City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खबर का असर : बांदा डीएम नें प्रशासानिक पिच पर फिर जड़ा छक्का, सूखे तालाबों पर मांगी रिपोर्ट, मचा हड़कंप !

 

– डीएम के कोप भाजन से बचने के लिये ट्यूबबैलों व अन्य साधनो से तालाब भरने की कवायदें !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा के जिलाधिकारी आनन्द सिंह नें प्रशासनिक पिच पर फिर छक्का जड़ दिया। इससे फील्डिंग करनें वाले अधिकारियों और कर्मचारियों नें कड़ाके की शीत लहरी में पसीना छोड़ दिया है। वह क्यो ? इसके कारणों को जान लीजिए कि विकास खण्ड स्तरीयअधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप का आलम क्यों है।


दरअसल दो दिन पूर्व हमने सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर खबर प्रकाशित की थी कि अक्ल पर ताला पड़ जाये तो किसी भी कार्य का कबाड़ा हो जाता है। फिर उस कार्य में भ्रष्टाचार का संगम कोढ़ में खाज हो जाना स्वभाविक है।


जिले में मनरेगा के तहत खोदे गए तालाब ज्यादातर इसी लिये उपयोगी नहीं है। कारण कि उनको बनाते समय न तो स्थान, न ही उनके कैचमेंट और न ही निकासी का ध्यान रखा गया है। इन कारणों से ये तालाब बहुत उपयोगी नहीं रह गए हैं। ज्यादातर सूखे पड़े हुए हैं। खबर में हमने कई गावों के तालाबों के नामों का उल्लेख भी किया था। जानकारी दी थी कि तालाबों को बनाने में न तो लोक ज्ञान का इस्तेमाल किया गया है, न ही परंपरागत ज्ञान का इस्तेमाल हुआ, न ही आधुनिक विज्ञान का। इनको बनाने में दबंगई, पैसा और लूट-खसोट का इस्तेमाल ज्यादा दिखता है। ये तालाब लोगों के संकट को बढ़ा ही रहे हैं। अब भला जिलाधिकारी आनन्द सिंह अपनी कार्यशैली के तहत कहां चूकने वाले थे।


विश्वसनीय सूत्र बताते है कि डीएम आनन्द सिंह नें इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी को जिले के तालाबों की जांच करनें औऱ कितने तालाब जल विहीन सूखे पड़े है उसकी रिपोर्ट सीडीओ के माध्यम से तलब की गई। फिर क्या पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी की कार्यवाई के भय से विकास खण्ड अधिकारियों नें ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सूखे पड़े तालाबों को किसी तरह ट्यूब बेलो तथा अन्य साधनो से पानी भरों क्योकिं डीएम साहब कभी भी जिले में तालाबों के निर्माण औऱ उनमें पानी की उपलब्धता का निरीक्षण कर सकतें हैं। नरैनी तहसील क्षेत्र के तालाब उनकी निरीक्षण की पार्थिमिकता में हैं। अब तालाबों को जल में डुबकी लगाने लायक दर्शा कर जिलाधिकारी को कैसे गुमराह किया जाये, इस रणनीति कि संरचना की जा रही हैं। इसीलिये हमने डीएम आनन्द कुमार सिंह को भी सावधान एवं सतर्क कर दिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोबरा के ‘डंक’ ने छीन ली ‘चार मासूमों’ की मां: ‘एक झटके’ में उजड़ गई ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk

सिंचाई कर्मी पति से परेशान महिला, एसपी से की शिकायत …

City News Uttar Pradesh

आईजी एसके भगत ने ग्रहण किया चार्ज, मातहतों के साथ की बैठक

मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में नहीं हो पाये खुश : विकास नौं दिन चले अढ़ाई कोस पाया

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें स्थापना दिवस पर मचाई धूम : माहौल योजनाओं में झूमा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़