28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी" रहे
उत्तर प्रदेश

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी” रहे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सुहागिन महिलाओं ने बरगदाही अमावस्या (बट सावित्री व्रत) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। बरगद के फेरे लगाकर पति की दीर्घायु की कामना की। “गीत गया गंगा -यमुना में जब तक पानी रहे ,मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”। सती सावित्री की कथा सुनकर व्रत परायण किया।

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी" रहे
Husband asked for longevity: The song Gaya went to the Ganges Yamuna as long as there is my water

गुरुवार को शहर, कसबों व ग्रामीण क्षेत्रों में बरगद के पेड़ों के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही। नई नवेली दुल्हनों में व्रत व परिक्रमा को लेकर ज्यादा उत्साह रहा। घरों में आटा और गुड़ से गुलगुले बनाए। कच्चे सूत से हल्दी के रंगे पीले धागे की माला बनाई।

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी" रहे
Husband asked for longevity: The song Gaya went to the Ganges Yamuna as long as there is my water

बरगद के पेड़ में एपन और सिंदूर लगाकर 12 फेरे लगाए और कच्चा सूत लपेटा। पूजन के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सती सावित्री की कथा सुनाई। बताया कि सावित्री ने सतीत्व के बल पर बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर अपने पति सत्यवान का मृत शरीर गोद में रखकर यमराज से मुक्त करा लिया।

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी" रहे
Husband asked for longevity: The song Gaya went to the Ganges Yamuna as long as there is my water

सत्यवान जीवित हो गए। कथा के बाद महिलाओं ने चना और बरगद की डोढ़ी निगलकर व्रत परायण किया। बलखंडी नाका, सिंहवाहिनी, दुर्गा बाजार, मेम साहब की सरांय, स्वराज कालोनी, इंदिरा नगर, बांबेश्वर पहाड़, छोटी बाजार समेत सभी मोहल्लों में बरगद पेड़ों के फेरे लगाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही। इसी प्रकार बबेरू, अतर्रा, बिसंडा, कमासिन, नरैनी, खप्टिहा कलां, मटौंध, जसपुरा, गिरवां, तिंदवारी, महुआ, बदौसा समेत कसबों व गांवों में बट सावित्री व्रत उल्लास के साथ मनाया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

City News Uttar Pradesh

दिल दहलाने वाला हादसा : युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने संविधान गौरव की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरसा कुदरत का कहर: बांदा में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, छह लोग गंभीर झुलसे

City News Uttar Pradesh

एडमिशन का संकट : छात्रों ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़