City News Uttar Pradesh
हमीरपुर में धमाके के साथ फटा सिलिंडर: गृहस्थी जलकर हुई राख, चार लोग झुलसे
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में धमाके के साथ फटा सिलिंडर: गृहस्थी जलकर हुई राख, चार लोग झुलसे

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। जिले में जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में खाना पकाते समय अचानक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद सिलिंडर धमाके के साथ फट गया और पूरे घर में आग लग गई। आग से गृहस्थी के सामान सहित चालीस हजार रुपये जल गए। हादसे में खाना बना रही महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटैलिया बाजा निवासी बब्बू पासवान ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं। वह पत्नी के साथ गांव में रहता है। सोमवार के दिन सुबह छह बजे वह टहलने के लिए गांव के बाहर निकल गए थे। पत्नी राजाबेटी खाना बना रही रही।

हमीरपुर में धमाके के साथ फटा सिलिंडर: गृहस्थी जलकर हुई राख, चार लोग झुलसे
Cylinder exploded with a bang in Hamirpur: Household burnt to ashes, four people scorched

इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद धमाके की आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और देखते ही देखगे घर में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान व चालीस हजार रुपये जलकर राख हो गए। धमाके से मकान की दीवार गिर गई और आवाज होते ही पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना में उसकी पत्नी, पड़ोसी सुरेश पुत्र भगवती प्रसाद, भाई हरिहर व आग बुझाने पहुंचे शिव कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद झुलस गए। ग्राम प्रधान हर्षवर्धन ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, दीनी तालीम देने वाले 5339 शिक्षकों के खत्म होंगे पद

पुलिस भर्ती का काला कारोबार: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा भड़क उठीं निर्माण में गुणवत्ता की कमी देख : पैक्स पैड पर चलाई चाबुक

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू का ‘फरमान’: ‘जनता पहले’ की ‘नीति’ पर करें ‘पालिका कर्मी’ काम

City News Uttar Pradesh Desk

राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नाम

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन

ब्रेकिंग न्यूज़