28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर
उत्तर प्रदेश

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले भीषण सड़क दुर्घटना घटी। ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे आ रहा तेज रफ्तार ऑटो घुस गया। उसमें सवार तीन की मौत हो गई। छह को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज भेजा गया। मध्य प्रदेश के धर्मपुर थाना क्षेत्र के अमरछी गांव निवासी एक ही परिवार के मुन्नू बीबी, शमीना, मुबस्सर, सिफा, नफीसा, मुनूस, हाजरा, गौस मोहम्मद, नूर बीबी आदि ऑटो से नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव निमंत्रण में जा रहे थे।

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर
Horrific road accident in Banda: Auto rammed into truck, three dead, six serious

ऑटो के आगे लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक जा रहा था। जमवारा गांव के पास ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे तेज रफ्तार ऑटो ट्रक में घुस गया।उसमें सवार सभी लोग गाड़ी में फंसकर गंभीर घायल हो गए। घटना स्थल पर कोतवाली प्रभारी सुरेश सैनी, कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह ने पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाॅक्टर ने मुन्नू बीबी व हाजरा को मृत घोषित कर दिया।

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर
Horrific road accident in Banda: Auto rammed into truck, three dead, six serious

शेष सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। गंभीर घायल नूर बीबी को कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ब भेज दिया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जंगल में मिले सब्जी विक्रेता के शव के मामले में आया नया मोड़, परिवार बोला- प्रेम प्रसंग में की गई है हत्या

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें पीएम एवं सीएम को सराहा : भाजपा को मजबूती देने की अपील

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

दुल्हन के भाई पर दबंग ने तमंचे से झोंका फायर, पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

डीएम नगेंद्र की अग्नि परीक्षा: सुशासन सप्ताह कितना होगा कामयाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़