- विनोद मिश्रा
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को हमीरपुर, महोबा व बांदा में होगी। मतगणना में अभिकर्ता नियुक्ति करने के लिए प्रत्याशियों द्वारा प्रारूप 18 पर आवेदन पत्र 31 मई तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा करने होंगे। प्रत्येक विधानसभा में ईवीएम मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि हमीरपुर संसदीय सीट में आने वाली जिले की सदर व राठ विधान सभा क्षेत्रों के मतों की गणना कृषि मंडी भरुआ सुमेरपुर में होगी। महोबा जिले की सदर व चरखारी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा में होगी।

वहीं तिंदवारी विधानसभा की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी स्थल तिंदवारी रोड बांदा में होगी। चार जून को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसमें प्रत्याशियों के लगने वाले मतगणना एजेंटों को प्रारूप 18 भरकर अपने आवेदन 31 मई की शाम पांच बजे तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में देने होंगे। आवेदन दो प्रतियों में करना होगा। एक उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पास प्राप्त करने को प्रस्तुत करनी होगी। दूसरी प्रति गणना अभिकर्ता के पास रहेगी, इसके बिना मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

प्रत्येक विधानसभा में ईवीएम मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर उम्मीदवार द्वारा एक-एक एजेंट नियुक्ति किया जा सकता है। इसके अलावा एक एजेंट की नियुक्ति एआरओ टेबल के लिए की जा सकती है। गणना अभिकर्ता की नियुक्ति को आवेदन के साथ दो नई पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी होंगी। साथ ही प्रारूप 18 मेंं गणना अभिकर्ता के साथ उम्मीदवार या उनके निर्वाचन अभिकर्ता के हस्ताक्षर होना आवश्यक है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
