25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी के साथ राहुल गांधी ने स्वीकार किया फेस-टू-फेस बहस का न्योता: बोले- अब मोदी के पाले में गेंद
देश विदेशमनोरंजन

पीएम मोदी के साथ राहुल गांधी ने स्वीकार किया फेस-टू-फेस बहस का न्योता: बोले- अब मोदी के पाले में गेंद

  • ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सार्वजनिक बहस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और आशा जताई है कि प्रधानमंत्री इस संवाद में हिस्सा लेंगे। बता दें कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन बी लोकुर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजीत पी शाह और एन राम ने इस साल लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान दोनों नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर तटस्थ बहस का सुझाव दिया था और इसके मद्देनजर पत्र जारी किया था। राहुल गांधी ने सोशल साइट्स एक्स पर बहस के प्रस्ताव के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस इस पहल का स्वागत करती है और चर्चा के प्रस्ताव को स्वीकार करती है।

पीएम मोदी के साथ राहुल गांधी ने स्वीकार किया फेस-टू-फेस बहस का न्योता: बोले- अब मोदी के पाले में गेंद
Rahul Gandhi accepted the invitation for face-to-face debate with PM Modi: Said – now the ball is in Modi’s court

उन्होंने कहा कि यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सकारात्मक पहल होगी, जो सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को एक मंच पर देश के सामने अपना दृष्टिकोण साझा करने की पेशकश करेगी। बता दें कि देश में 13 मई को चौथे चरण के लिए 96 सीटों पर मतदान है। चौथे चरण के मतदान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला था। दोनों नेताओं के हमले में अंबानी और अडानी को लेकर भी बयानबाजी हुई थी। इसी बयानबाजी के बीच ही सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन बी लोकुर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजीत पी शाह और एन राम ने पत्र कर सार्वजनिक चर्चा की बात कही थी।

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए

राहुल गांधी ने सोशल साइट्स एक्स पर ट्वीट किया कि प्रमुख दलों के लिए स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक ही मंच के माध्यम से देश के सामने अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करना एक सकारात्मक पहल होगी। कांग्रेस इस तरह के पहल का स्वागत करती है और चर्चा के निमंत्रण को स्वीकार करती है। देश को यह भी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस संवाद में हिस्सा लेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, यहां पढ़ें बड़े एलान

City News Uttar Pradesh

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरी दिल्ली में आप करेगी विरोध प्रदर्शन, नेता बोले- सीएम की ढाल बनकर खड़े रहेंगे

City News Uttar Pradesh

एक्ट्रेस यामी गौतम को ED ने भेजा नोटिस, 7 जुलाई तक मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज कराना है बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें बुंदेलखंड को दी विकास पथ की सौगात : एक्सप्रेस-वे का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

वर्ल्डकप में भारत का विराट विजयघोष: रनों की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत का विश्वकप में परचम

City News Uttar Pradesh

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़