28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
देहात में भी युवाओं को ज्ञानी बनाने की बहेगी बयार: बनेंगे एसपी और कलेक्टर
उत्तर प्रदेश

देहात में भी युवाओं को ज्ञानी बनाने की बहेगी बयार: बनेंगे एसपी और कलेक्टर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात को भी शिक्षा के क्षेत्र में हाई टेक किया जा रहा है। युवा अब गांव में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर कलेक्टर और एसपी आदि बन सकेंगे।इस कड़ी में प्रत्येक ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद सरोज ने सचिवों से प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के आदेश दिये है।

देहात में भी युवाओं को ज्ञानी बनाने की बहेगी बयार: बनेंगे एसपी और कलेक्टर
Winds will blow to make youth knowledgeable in rural areas also: SP and Collector will be made

कहा है कि जिन ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में तीन कमरे हैं, वहां पर एक कमरे में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था की जाए। लाइब्रेरी में फर्नीचर, कंप्यूटर, किताबों आदि के लिए 15 वें वित्त से चार लाख रुपये दिए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में युवाओं के बैठने की जगह नहीं है वहां पर अलग से लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था की जाए। जिसमें 20 से 25 युवा एक साथ बैठ सके। लाइब्रेरी में प्रतियोगी पुस्तकों के साथ ही समाचार पत्र और टीवी, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था हो। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। साथ ही उन्होंने ग्राम सचिवालयों को नियमित खोलने व जन सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों को सुविधाएं दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण में कोई भी ग्राम सचिवालय बंद मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रो रहा पालन हार : “दगाबाज तेरी बतिया न मानू रे” झूठा साबित होता हैं मौसम विज्ञान !

City News Uttar Pradesh

मंदिरों में सुरक्षा की खुली पोल : दर्शन करने गई महिला की डेढ़ लाख की चेन हो गई पार

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार का बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला

City News Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़