29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का गजब अंदाज,पार्टी मजबूती के लियेहो रहे प्रयास…

 

  • विनोद मिश्रा

बाँदा। जिला कांग्रेस कमेटी इन दिनों संगठन की मजबूती औऱ जन समस्याओं के निराकरण के लिये गजब की सक्रियता अपनाये हुये है। प्रांतीय निर्देश पर संगठन सृजन का अभियान जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में लगातार जमीनी स्तर पर मजबूती के पायदान पर बढ़ रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप पार्टी में राजनीतिक हलचल तेज है। संगठन सृजन अभियान केइसी क्रम में बड़ोखर खुर्द ब्लॉक की न्याय पंचायत लामा, लुकतरा, मोहन पुरवा, मटौंध ग्रामीण की बैठक में पार्टी व संगठन की मजबूती को लेकर लोगों की जनसमस्याओं को जाना-परखा गया।


मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बैठक में मौजूद ग्रामवासियों व न्याय पंचायत वासियों से संगठन सृजन अभियान के तहत लामा, लुकतरा, मोहन पुरवा, मटौंध ग्रामीण न्याय पंचायत में न्याय पंचायत अध्यक्ष व न्याय पंचायत सचिव का चुनाव कराया और जनसमस्याओं को जाना। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी के विचार जाने। कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के तीनों कृषि बिल – किसान विरोधी हैं, किसान व कृषि के हितार्थ नहीं है, बल्कि कार्पोरेट के हितार्थ हैं।


सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है।अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों का बुरा हाल है,
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान व जिला उपाध्यक्षपीसीसी सदस्य बी लाल व जिला महासचिव सूरज बाजपेई ,धीरेन्द्र प्रताप सिंह पटेल जिला सचिव बड़ोखर खुर्द ब्लॉक प्रभारी एवम बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार द्विवेदी नें भी बैठक को सम्बोधित किया।


बैठक में उपरोक्त के अलावा मिथलेश पाण्डेय व सत्यदेव त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वासुदेव सिंह, के पी सेन प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग, अशोक वर्धन कर्ण प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, सुशील कुमार जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, ज्ञानी प्रसाद सविता वरिष्ठ कांग्रेस नेता, दीपू द्विवेदी, राम देवी महिला कांग्रेस बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष, चन्द्रपाल सिंह खेंगर, जुगुल किशोर दीक्षित, शिवपाल सिंह, छोटेलाल सेन, रामशरण वर्मा, अर्चना देवी, हामिद खान, मूलचन्द्र खेंगर, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रभान सिंह, छेदीलाल, रामसहाय यादव, दयाराम, मूलचंद, मानसिंह, सेवालाल, ब्रजकिशोर प्रजापति, रामशरण वर्मा, राधा देवी, गोमती देवी, केशकली, वन्दना वर्मा, पूजा देवी सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव हेतु आरक्षण की तैयारी हुई पूरी: शासन की हरी झंडी का इंतजार !

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को मिलें 39 सुरक्षा कर्मी, अब अराजकता पर कसेगी लगाम

City News Uttar Pradesh

बाबूलाल और कालु कुंआ चौराहा बनेंगे मनभावन : डीएम दुर्गा नें किया स्थलीय निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ऐसी मस्जिद जहां ‘कुरान’ की आयतों के साथ गूंजते हैं ‘गीता’ के उपदेश

बुंदेलखंड : बकस्वाहा जंगल को काटने पर एनजीटी ने लगाई रोक, कुछ दिन पहले बिड़ला ग्रुप से मांगा था जवाब …

‘ढाबों’ के बाहर खड़े ‘यमराज’: मौत की पटरियों पर ‘दौड़’ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़