City News Uttar Pradesh
शराबी पति ने पत्नी को छत से फेंका: हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शराबी पति ने पत्नी को छत से फेंका: हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। मां को फेकते हुए उसके पुत्र ने देख लिया तो उसने अपने नाना-नानी को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर परिजन ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

शराबी पति ने पत्नी को छत से फेंका: हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
Drunken husband throws wife from terrace: death occurs, accused arrested

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी कोमल सोमवार रात अपने घर में थी। तभी उसका पति जितेंद्र शराब के नशे में घर आया। इस पर उसका पत्नी कोमल से विवाद हो गया। गुस्साए जितेंद्र ने कोमल को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे रात में ही मृत घोषित कर दिया। बड़े पुत्र आशीष ने पिता की करतूत अपने नाना विजय किशोर और नानी शिवसखी निवासी चित्रकूट को बताया। जानकारी लगने पर पिता और भाई मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में कोमल की शादी हुई थी। पति जितेंद्र शराब के नशे का लती है। शादी के 10 साल तक कोमल अपने मायके में ही रही थी। पिता ने पति पर मेंटीनेंस का मुकदमा दायर किया था। मेंटीनेंस न दे पाने के चलते पति ने तीन साल पहले समझौता कर लिया और कोमल को अपने घर ले गया था। पिता की सूचना पर बिसंडा थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लिया है। थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘अनोखी कार्यशैली’: ‘कुर्सी’ छोड़ गली की ‘सैर’ फुटपाथ पर सुनते हैं ‘दर्द’

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का ‘सूर्योदय’: 12.55 करोड़ की ‘योजनाओ’ से बदलेगी तस्वीर

धान खरीद ‘बंदी’ से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बनाने की होगी कोशिश: प्रशांत करवरिया

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

City News Uttar Pradesh

आचार संहिता लागू होते ही हटाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़