24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी और एमपी की सीमा विवाद होगा खत्म : ‘मित्र वन’ करायेगा मित्रता
उत्तर प्रदेश

यूपी और एमपी की सीमा विवाद होगा खत्म : ‘मित्र वन’ करायेगा मित्रता

– विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के जिलों से सटी मध्य प्रदेश से सीमा विवाद अब छूमंतर होगा। उत्तर प्रदेश वन विभाग की ओर से नई पहल की गई है। जिसके तहत यूपी और एमपी के बार्डर पर दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में मित्र वन स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। योजना के अंतर्गत मित्र वन में उत्तर प्रदेश की प्रजातियों के पौधों के साथ ही मध्य प्रदेश की प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। मित्र वन स्थापित होने से दोनों ही राज्यों की सीमा का विवाद भी खत्म होगा।

यूपी और एमपी की सीमा विवाद होगा खत्म : ‘मित्र वन’ करायेगा मित्रता
Border dispute between UP and MP will end: ‘Mitra One’ will promote friendship

धरती को हरा भरा बनाने के साथ ही लोगों को शुद्ध और स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के लिए वन विभाग द्वारा नगर वन, शक्ति वन के साथ ही नंदन वन को विकसित किया है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश और और मध्य प्रदेश के वार्डर पर मित्र वन को स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।

यूपी और एमपी की सीमा विवाद होगा खत्म : ‘मित्र वन’ करायेगा मित्रता
Border dispute between UP and MP will end: ‘Mitra One’ will promote friendship

मित्र वन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। वहीं बार्डर पर होने के कारण उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही मध्य प्रदेश के वन अधिकारियों का मशविरा भी लिया जाएगा। मित्र वन की निगरानी की जिम्मेदारी दोनों ही राज्यों के वन कर्मियों की होगी। विभागीय प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मध्य प्रदेश के वन अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। दोनों ही राज्यों की प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी द्वारा समर्पित सड़क, पानी में बही, यातयात रोका गया …

City News Uttar Pradesh

लापरवाही की हद : निकम्मेपन से सूखे लाखों के कीमती पौधे …

City News Uttar Pradesh

डीएम की समीक्षायें हो रही नाकाम ? योजनाओं की ‘रफ्तार’ कागजों तक सीमित !

City News Uttar Pradesh

News- मासूम को फांसी पर लटकाकर मां ने भी की आत्महत्या, इलाके में सनसनी…

City News Uttar Pradesh

नशे में बाइक चलाना पड़ गया महंगा : बाइक डिवाइडर से टकराने में मासूम की मौत, पिता व मां समेत चार लोग घायल, शराब के नशे में पिता चला रहा था बाइक

Banda  : बाहुबली विधायक के लिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़े, जेल के काटे गये पेड़ …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़