City News Uttar Pradesh
अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन
उत्तर प्रदेश

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। 40 मीटर से अधिक दूरी पर पोल होने के कारण शहर के तकरीबन पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। लेकिन अब बिजली विभाग के नियमों में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय के आदेश पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे की रिपोर्ट मुख्यालय पहुंचते ही नियमों में बदलाव किया जाएगा।

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन
Now you can get a new electricity connection even if the distance is more than 40 meters.

बिजली विभाग के नियमों के मुताबिक नया विद्युत कनेक्शन लेने पर खंभे से 40 मीटर से कम दूरी होना आवश्यक है। जिसके चलते शहर के कई इलाकों में लोग कटिया डालकर बिजली जलाने पर मजबूर हैं। हालांकि नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है। लेकिन नियमों के चलते नया कनेक्शन जारी नहीं हो सका है। वहीं चालीस मीटर से अधिक दूरी होने पर बिजली का खंभा लगवाने के लिए स्थानीय लोग खंभे को लगाने व तार डालने में आने वाले खर्च को विभाग में जमा कर नया खंभा लगवा कर कनेक्शन ले सकते हैं।

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन
Now you can get a new electricity connection even if the distance is more than 40 meters.

लेकिन अब विद्युत विभाग नियमों में बदलाव करने की रूपरेखा तैयार कर रहा है। जिसके तहत विभागीय अधिकारियों ने टीमें गठित कर उन इलाकों का सर्वे शुरू कर दिया है जिन इलाकों में बस्तियां तो बस गईं हैं लेकिन बिजली पोल की दूरी चालीस मीटर से अधिक है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार 40 मीटर से अधिक दूरी पर पोल वाले इलाकों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट पूरी होने पर मुख्यालय को सौंपी जाएगी। मुख्यालय के अधिकारियों के आदेश पर अमल किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बबेरू विधायक की जनसुनवाई कार्यक्रम में गूंजी बिजली-सड़क की समस्या …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले पीएम मोदी सरकार बिना भेदभाव के कर रही काम

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

City News Uttar Pradesh

आर्यावर्त बैंक के खातों में करोड़ों की हेरा फेरी : मंत्री रामकेश नें दिये कार्यवाई के निर्देश

मानसून नें दे दी दस्तक : गर्मी से राहत पर जलभराव से कडुवाहट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़