City News Uttar Pradesh
खाकी की चाहत : महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, अनोखा नजारा देख आश्चर्य में पड़े सब
उत्तर प्रदेश

खाकी की चाहत : महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, अनोखा नजारा देख आश्चर्य में पड़े सब

  • विनोद मिश्रा

महोबा। उत्तर प्रदेश में दूसरी दिन पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न हो रही है. इसी दौरान महोबा जिले में शहर के मां चंद्रिका महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अनोखा नजारा उस समय देखने को मिल जब एक दूल्हा परीक्षा देने के लिए पहुंचा। दूल्हा को परीक्षा केंद्र में आता देख ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी आश्चर्य में रह गए। दरअसल जिले के मुढ़ारी गांव निवासी प्रशांत नामदेव की रविवार को शादी थी और बांदा जिले में बारात जाना थी।

खाकी की चाहत : महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, अनोखा नजारा देख आश्चर्य में पड़े सब
Desire for Khaki: The groom arrived in Mahoba to appear for the police recruitment exam, everyone was surprised to see the unique sight.

रविवार को ही दूसरी पाली में उसकी पुलिस भर्ती परीक्षा थी। ऐसे में प्रशांत ने अपने करियर को प्राथमिकता दी। इस दौरान वह प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा। दूल्हे के परिधान में परीक्षार्थी को देख अन्य परीक्षार्थी भी हैरत में रह गए। दूल्हे के परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार किया।

खाकी की चाहत : महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, अनोखा नजारा देख आश्चर्य में पड़े सब
Desire for Khaki: The groom arrived in Mahoba to appear for the police recruitment exam, everyone was surprised to see the unique sight.

परीक्षा समाप्त होने के बाद वह केंद्र से बाहर आया। इसके बाद वह शादी की रस्मों के लिए रवाना हुआ। प्रशांत का कहना है कि वह पुलिस सेवा में नौकरी पाकर देश सेवा करना चाहता है। करियर उसके लिए पहले हैं। इसलिए, वह शादी के दिन भी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए आया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कमिश्नर साहब मंडलमुख्यालय को बनायेगें “छम्मा-छम्मा” ! …

City News Uttar Pradesh

पौध रोपण में जियो टैगिंग को दिखाया ठेंगा: सख्त निर्देश हुये दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

महिला का दहेज उत्पीड़न: बच्चों को छीनकर पति ने घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण: ऐसी व्यवस्था की परिंदा भी न पर मारे

Banda : गिरवां में दुकानों में अग्नि कांड, 20 लाख का नुकसान ! …

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होंगे मतदान; 13 मई को आएंगे नतीजे

ब्रेकिंग न्यूज़