25 C
Lucknow
November 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बसंत पंचमी पर दिखा उत्साह : चारों ओर दिखी बसंत की बहार, गायन -पूजन का चला दौर
उत्तर प्रदेश

बसंत पंचमी पर दिखा उत्साह : चारों ओर दिखी बसंत की बहार, गायन -पूजन का चला दौर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बागन में बगियन में बगरौ बसंत है। बुधवार को वसंत की बयार जमकर देखने को मिली। विद्या की देवी सरस्वती सहित विष्णु और कामदेव की पूजा की गई। पीले परिधानों में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया।

बसंत पंचमी पर दिखा उत्साह : चारों ओर दिखी बसंत की बहार, गायन -पूजन का चला दौर
Excitement seen on Basant Panchami: Spring was seen all around, singing and worshiping was going on.

वसंत पंचमी बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक धूम रही। शहर के बांबेश्वर और कालिंजर के ऐतिहासिक दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाए। सोशल मीडिया से लेकर आमने-सामने मिलने तक एक-दूसरे को वसंत पंचमी की शुभकामनयें दीं।

बसंत पंचमी पर दिखा उत्साह : चारों ओर दिखी बसंत की बहार, गायन -पूजन का चला दौर
Excitement seen on Basant Panchami: Spring was seen all around, singing and worshiping was going on.

दूसरी ओर वसंत पंचमी पर लोगों नें नदियों एवं सरोवरों में स्नान कर पूजन -अर्चन औऱ दान -पुण्य किया। महिलाओं ने वसंत गीतों के बीच मौज-मस्ती की। वसंत सखियों के रूप में पीले वस्त्र धारण किए। विभिन्न स्कूलों में सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। छात्रों नें सरस्वती वंदना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हवन-पूजन हुआ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी,ऑक्सीजन के लिये हो रहें झगड़े ! …

बाढ़ का तांडव: खतरे के ‘निशान’ को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का ‘संपर्क’ टूटा

City News Uttar Pradesh Desk

मेडिकल कॉलेज में बगावत: आखिर कौन जिम्मेदार, प्रशासन या प्रदर्शनकारी ‘डॉक्टर’ ?

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें आयुर्वेद चिकित्सा को स्वास्थ जीवन का बताया आधार

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़