- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह नें विपक्षी दलों में ऐतिहासिक सेंध मारी कर भाजपा से दोस्ती एवं सदस्यता ग्रहण करा दी। इस दौरान आईलवयू का सा नजारा हिलोरें लेता दिखा। इसके चलते बबेरू तहसील क्षेत्र में “राजनीतिक गहमा – गहमी तेज रही”।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों से प्रभावित विपक्षी दलों का हुजूम सा सदस्यता ग्रहण करने को बेताब सा मचला। लगभग “750 लोगों ने अन्य दलों से त्यागपत्र देकरअपना राजनातिक दिल भाजपा के हवाले” कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें पार्टी जनों के साथ “आईलवयू “कर रहें विपक्षी दलों का तहेदिल स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर खास वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा की अभी तो हमारे साथ कुछ लोग ही आए हैं। आप देखते जाइए धीरे-धीरे बहुत से लोग हमारी पार्टी में जुड़ते जाएंगे। इसके पीछे तर्क देते हुए वह कहते हैं कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहते हैं वह सब हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कहते हैं की वह उन सभी लोगों को अपने साथ जोड़ रहे हैं जिनकी विचारधारा उनकी पार्टी से मिल रही है। भाजपा में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का होना ही महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि जिले में कई प्रमुख दलों के बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। वह कहते हैं कि जल्द ही उन सभी एक विचारधारा वाले नेताओं को अपने दल में शामिल करा के जिला,प्रदेश और देश में पार्टी के नेटवर्क को मजबूत करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
