29 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर में चार दिन से लापता युवक का मिला शव : हत्या कर अधजली लाश को खेत में दफनाया
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में चार दिन से लापता युवक का मिला शव : हत्या कर अधजली लाश को खेत में दफनाया

  •  विनोद मिश्रा

हमीरपुर। चार दिन से लापता चल रहे युवक का शव पड़ोसी गांव के खेत में दबा मिला। परिजनों ने खेत मालिक पर हत्या करने व पहचान मिटाने के लिए करंट से चेहरा बिगाड़ने के बाद शव को दफनाने का आरोप लगाया है। हमीरपुर के जिले मझगवां थाना थाने के इटौरा गांव निवासी हुमन सिंह राजपूत ने बताया कि छोटे भाई मान सिंह राजपूत की पत्नी अहिल्या के नाम पर नौ बीघा कृषि भूमि है। मान सिंह ने यह जमीन इटकौर गांव के संतोष को बलकट पर दी थी।

हमीरपुर में चार दिन से लापता युवक का मिला शव : हत्या कर अधजली लाश को खेत में दफनाया
Dead body of a young man missing for four days found in Hamirpur: Murdered and half-burnt body buried in the field

एक फरवरी की सुबह मान सिंह बलकट के पैसे लेने इटकौर गए थे। जहां से लौट कर घर नहीं पहुंचे। खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। फोन भी बंद जा रहा था। रविवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह परिजन ग्रामीणों की टीमें बनाकर इटौरा व इटकौर के खेतों में खोजबीन कर रहे थे। इटकौर गांव के उत्तम राजपूत के खेत में खोदी हुई नई मिट्टी मिली। शक के आधार पर जब मिट्टी हटाई तो मान सिंह का शव दबा मिला।

हमीरपुर में चार दिन से लापता युवक का मिला शव : हत्या कर अधजली लाश को खेत में दफनाया
Dead body of a young man missing for four days found in Hamirpur: Murdered and half-burnt body buried in the field

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बताया कि शव पर करंट से जलने के निशान भी हैं। हुमन सिंह ने उत्तम पर भाई की हत्या करने व शव को करंट से झुलसाने के बाद खेत में दबाने का आरोप लगाया। सीओ आशीष यादव ने कहा कि खेत में तारबाड़ी में करंट होने की बात सामने आई है। पहली नजर में करंट से मौत होने पर शव छिपाने का मामला लग रहा है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मौत का कारण ज्ञात होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकारी सिस्टम बना तमाशा : सरकार वादों में व्यस्त, मज़दूर भूख और पलायन में पस्त !

City News Uttar Pradesh

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इले. जर्नलिस्ट ऐशोसियन के जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह के निरीक्षण में अधिकारी करनें लगे हाय राम…

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका का चला चाबुक: दुकानदारों पर जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, शव खींचकर सड़क किनारे फेंका …

City News Uttar Pradesh

आरटीओ विभाग का बड़ा एक्शन : 21 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 9 वाहन थाने में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़