- विनोद मिश्रा
बांदा। “सांसद” आर.के पटेल के हालात ऐसे हैं मानों “सूत न कपास जुलाहा करे लट्ठम -लठ” ? सांसद जी को अभी पार्टी नें टिकट तो दिया ही नहीं लेकिन पार्टी जनों में उन्होंने इस प्रकार हांकना शुरू किया है “मानों उन्हें टिकट मुकम्मल” कर दिया गया है ! यह नजारा उस समय “पार्टी जनों में चुटकी लेने का विषय” बन गया था जब “संसदीय चुनाव कार्यालय का यहां पिछले दिनों उद्घाटन” हुआ था।

इस कार्यक्रम में “सांसद आर.के पटेल के आचरण को भाजपाई राजनीति के लुपलुपहिया पन” की संज्ञा दे रहें हैं ? क्योंकि सांसद नें दोनोँ जिलों के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कार्यालय उद्घाटन में कुछ इस अंदाज में प्रदेश कमेटी के अलावा स्वयं भी आमंत्रित किया जैसे वह पार्टी से लोकसभा के लिये पुनः अधिकृत प्रत्याशी बना दिये गये हों। “सांसद पटेल की यह स्थिति पार्टी जनों के बीच हास्यास्पद” की सी देखी गई ?

आपको बता दें की सांसद पटेल को सांसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता से पदाधिकारी तक उन्हें कथित तौर पर “जनाधार विहीन सा नेता मानते” हैं ? उनका “कार्यकाल जनमानस में बेदर्दी सनम” सा माना जाता है। पार्टी में “चारों तरफ टिकट की बदलाव की प्रबल इच्छा हिलोरें लें रहीं हैं” ?

इसी के चलते भाजपाई चाहते हैं की टिकट में बदलाव हों। काफी लोग टिकट की चाहत में लाईन पर हैं। इस बार प्रभावशाली एवं सक्रिय युवा वर्ग भी दावेदारी की होड़ में हैं, इसमें “बड़े पंचायत प्रतिनिधियों” के नाम भी चर्चा में हैं। टिकट की दावेदारी में जिला पंचायत के पटेल नेता बाजी मार लें जायें तो आश्चर्य नहीं होगा। क्योंकि जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का भी कथित रुझान ऐसा ही परिलक्षित सा हो रहा है ?

खैर सांसद जी पार्टी की ओर से खोले गये संसदीय कार्यालय को अपना चुनावी कार्यालय मान इस तरह “प्रशन्नता का आभास” से करते महसूस हुये “ज्यों गूंगा मीठे फल का रस अंतर्गत ही भावे”। अब यह तो पार्टी के आला कमान के गर्भ में हैं की वह इस संसदीय क्षेत्र में अपने “पार्टी जनों के बदलाव के अरमानों का कमल खिलता है या मुरझाता है” ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
