26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुंदेलखंड में मुनाफे की मिठास घोलेगी हिमांचल की स्ट्राबेरी…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। सूखे से कराहते बुंदेलखंड में वैसे तो किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार कई स्तर पर प्रयास कर रही है। इसमें अब एक नया अध्याय स्ट्राबेरी का जुड़ने जा रहा है। बुंदेलखंड में स्थानीय बागवानी को प्रमुखता देने के साथ ही कृषि विश्वविद्यालय ने इसकी खेती की शुरुआत कर दी है। ताकि आने वाले समय में किसानों के खेतों तक इसे पहुंचाया जा सके।


दलहन-तिलहन के लिए मुफीद बुंदेली माटी मोटे अनाजों की पैदावार के लिए भी प्रचलित है। बदलते समय के साथ खेती का तरीका भी काफी बदल चुका है। बुंदेलखंड में पानी संकट को देखते हुए कम सिचाई वाली फसलों पर जोर है। इसी के बीच ठंडे क्षेत्रों में पैदा होने वाली स्ट्राबेरी को यहां स्थान देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार स्ट्राबेरी महोत्सव आयोजित हो रहा है। हालांकि बुंदेलखंड इसकी खेती से अछूता रहा है। लेकिन यहां कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने इसकी शुरुआत कर दी है। फिलहाल एक बीघे से भी कम रकबे में इसकी खेती की गई है। हिमांचल प्रदेश से इसके रनर (पौध) मंगाकर इन्हें लगाया गया है। हालांकि अभी बुंदेलखंड के किसानों के बीच खेती के रूप में यह नहीं पहुंची। लेकिन विश्वविद्यालय का कहना है कि उनके यहां इसकी खेती की शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही इसे बुंदेली किसानी में शामिल कराया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भीषण गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत, बढ़ रहे है मरीज

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें दी चेतावनी: अभियान में ढिलाई पर सख्त कार्यवाई, सहजन रोपण पर भी दिया जोर

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : रोजगार कौशल व्यवस्था, निबंध भी आयोजित

City News Uttar Pradesh

तहसील दिवस पर आयुक्त एवं डीआईजी नें सुनी समस्यायें औऱ किया निस्तारण

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, हो रही कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का बिजली पर कहर: एमडी सहित बांदा के दो अवर अभियंता भी स्थानांतरित

ब्रेकिंग न्यूज़