- विनोद मिश्रा
बांदा। जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरू ग्राउंड में आयोजित ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हरियाणा बनाम नोएडा के मध्य खेला गया।इसमें नोयडा नें जीत हासिल कर कप पर कब्जा जमा लिया।

हरियाणा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 रन में दो विकेट खो दिए। वही सतनाम ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 47 रन बनाया। दूसरे छोर से बल्लेबाजी कर रहे सौरव ने 33 गेंद में 46 रन बनाये। हरियाणा ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 199 रन बनाये। नोएडा टीम के बल्लेबाजों ने 18 ओवर 4 गेंद पर 5 विकेट खोकर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। वही मोनू ने 60 रन, प्रतीक ने 49 रन व यशवर्धन ने 39 रन आतिशी बल्लेबाजी की ।

हरियाणा के गेंदबाज विराट ने 2 विकेट, सतनाम व अभिषेक एक एक विकेट ले सके। समापन के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला थे।

टूर्नामेंट के संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने विजेता टीम नोएडा को कप एवं नगद धनराशि 1लाख 11 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम हरियाणा टीम को 61 हजार रुपए एवं कप देकर सम्मानित किया है। वही मैन आफ द मैच मोनू शुक्ला एवं मैन आफ द सीरीज समन्वय दीक्षित को भी पुरस्कृत किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
