27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानपरिषद चुनाव: BJP ने जारी की लिस्ट, पूर्व आईपीएस एके शर्मा को भी मिला टिकट…

 

लखनऊ: विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों को हरी झंडी दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्वांचल के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को दोबारा मौका मिला है। वहीं प्रधानमंत्री के करीबी कल ही पार्टी में शामिल हुए अरविंद शर्मा को मौक़ा मिला है।

राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में भी सियासी दांव-पेंच का खेल देखने को मिल सकता है। अब तक शांत दिख रहे चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है।

गौरतलब है कि गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद शर्मा ने गुजरात मे  तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम भूमिका में रहे है। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा ने यूपी में भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम किया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेगा लोक अदालत: 88 जोड़ों को दी गई विदाई, सुलह समझौते से निपटाए गए 32173 वाद

सदर विधायक प्रकाश नें किया 60 लाख की सीसी रोड और नाले का लोकापर्ण …

City News Uttar Pradesh

“लाल टोपी” से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज, भाजपा दंग !

City News Uttar Pradesh

धान खरीद ‘बंदी’ से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला गीता ज्ञान से होगा मर्मज्ञ : संघ की बैठक में हुआ अद्भुत अध्यात्म निर्णय

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में ‘पकड़ी’ लापरवाही, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़