29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम कर दिया गया है। गौरतलब है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या धाम कर दिया गया था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम स्टेशन नाम रखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही रेल मंत्रालय ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया। बुधवार को इसका आदेश जारी किया गया।

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा
Name of Ayodhya Airport changed: Now the airport will be known as Maharishi Valmiki

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को बड़ी संख्या में विशिष्ट मेहमान चार्टर्ड प्लेन से आएंगे। इस दिन 100 से ज्यादा विमान रामनगरी आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अब तक बनाए गए तीन हेलीपैड पर इन्हें उतारे जाने में समस्या आ सकती है। इसके लिए प्रशासन ने वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी वैकल्पिक इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।
चार्टर्ड प्लेन की संख्या बढ़ी तो उन्हें इन तीन शहरों के हेलीपैड पर उतरवाने का बंदोबस्त कर मेहमानों को सड़क मार्ग से रामजन्मभूमि तक लाने का प्रबंध किया जाएगा। कमिश्नर गौरव दयाल ने शनिवार को बताया कि इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से समन्वय कर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वैसे भी पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां समीक्षा बैठक में बताया था कि करीब 100 विमान 22 जनवरी को आ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नए साल पर पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी, यूपी पुलिस ने जारी किए निर्देश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को फोन से दिया तीन तलाक, पति समेत सात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का पारा सातवें आसमां पर पहुंचा : नकारा पन पर हुये नाराज रोका वेतन

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

अक्षय तृतीया पर सोने -चांदी की बिक्री पर “सोहागा” : 20 करोड़ के लगभग हुआ कारोबार

ब्रेकिंग न्यूज़