- विनोद मिश्रा
बांदा। हमीरपुर, महोबा, तिंदवारी लोकसभा सीट पर भाजपा में टिकट की सरगर्मी जोर पकड़ रही है। टिकट के इच्छुक नेताओं की होर्डिंगें भी जगह -जगह दिख रहीं हैं। इस संसदीय सीट पर वर्तमान में भाजपा के पुष्पेन्द्र सिंह लगातार दो बार से सांसद हैं। इस बार उनको टिकट मिलता हैं या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में हैं।

लेकिन इस बार टिकट के लिये तेजी से जिन दावेदारों के नाम उछलने लगे हैं उनमें पूर्व विधायक दलजीत सिंह, पूर्व विधायक युवराज सिंह,दिलीप सिंह एवं शिवशंकर सिंह हैं। इनमें दलजीत सिंह की पूरे सांसदीय सीट में होर्डिंगें दिखाई देने लगी हैं जिनमें नये वर्ष, मकर संक्रांति एवं गणतंत्र दिवस की जनता जनार्दन को शुभ कामनाएं दी जा रहीं हैं।

दरअसल दलजीत सिंह जनाधार वाले नेता तो मानें ही जाते हैं, इसके अलावा सौम्य एवं राजनीतिक ईमानदारी के लिये भी चर्चित हैं। यह व्यक्तित्व अन्य दावेदरों से तुलनात्मक तौर पर भारी सा महसूस किया जाता है ! हालांकि वर्तमान सांसद पुष्पेन्द्र की जगह अन्य दावेदार हम किसी से कम नहीं की भूमिका में हैं, लेकिन यह तो फिलहाल अभी वक्त के गर्भ में हैं की टिकट की रेस में बाजी कौन मारेगा ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
