31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : स्वच्छ भारत मिशन बना अस्वच्छ:विधायक प्रकाश नाराज, एडिओ को मिली प्रतिकूल प्रविष्ट…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वच्छ भारत मिशन काफी हद तक अस्वच्छता की पेगें मार रहा है। योजना रेत के महल की तरह ढ़ेर है। इन हालातों को देख सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ऩे सबंधित विभाग पर अपना शिकंजा कसा। इस योजना में वीडियो कांफ्रेसिंग को कथित तौर पर नजर अंदाज करनें वाले जिला पंचायत राज अधिकारी की नींद टूटी।और उन्होनें बिसंडा ब्लाक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत लाभार्थियों की आन लाइन फीडिग की प्रगति शून्य होने पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी।एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


फेज-2 के अंतर्गत लाभार्थियों की आनलाइन फीडिग कराई जा रही है। चार दिनों में बिसंडा ब्लाक स्तर पर सबसे कम प्रगति अर्जित की गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि समीक्षा बैठकों एवं वीडीओ कांफ्रेसिग के माध्यम से प्रगति बढ़ाने के लिए लगातार निर्देश दिए गए। पर काम चोरों की लापरवाही एवं उदासीनता बनी रही। एक दिन पूर्व वीडीओ कांफ्रेसिग के दौरान प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की गई ।सदर विधायक प्रकाश दिवेदी भी पूरा करनें के लिये भड़के। एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य पूर्ण करने को कहा । डीपीआरओ ने बताया कि खराब प्रगति पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार कुशवाहा को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही एक सप्ताह में लक्ष्य पूर्ण करना होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रोडवेज वर्कशाप में मची है खलबली: शासन नें चेतावनी का बजा दिया है हार्न

बांदा सदर पर भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का प्रचार चरम पर, स्वागत की होड़ !

City News Uttar Pradesh

ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कहर : बांदा में ट्रक से कुचलकर दूधिये की मौैत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम रोड

बांदा में बाढ़ का संभावित कहर: नदिया उफान में, प्रशासन की तैयारियां फेल !

City News Uttar Pradesh

बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़