City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – किसानों के हित में काम कर रही देश व प्रदेश की सरकार : सांसद

 

– प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

विनोद मिश्रा 

बांदा (जसपुरा ) : ब्लाक परिसर में आयोजित किसान कल्याण मिशन व प्रधानमंत्री आवास योजना मिशन तथा कृषि मेला तथा प्रमाण पत्र वितरण में मुख्य अतिथि हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चन्देल और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर मेला में लगे स्टालों का अवलोकन किया।


पुष्टाहार विभाग की स्टाल में सांसद ने लोगों को जरूरी जानकारी दी। सासंद ने वन विभाग की स्टाल में उपस्थित रेंजर से रेंज क्षेत्र के वन विभाग द्वारा किए गए जानकारी मांगी तो रेंजर ने गलत जवाब दिया। इस पर सांसद ने कड़ी फटकार लगाई। वहीं मंच में जिले से शैलेन्द्र कुमार वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही भूमि सुधार कार्यक्रमों के बारे में बताया। विश्व विद्यालय बांदा की कृषि वैज्ञानिक डाक्टर दीक्षा पटेल ने बताया कि एक सरकारी सर्वे में देश की किसान की औसतन वार्षिक आय 42 हजार रुपये हैं। किसान अपनी आय को और अधिक बढ़ाएं, इसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू करती है। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि देश में किसानो की एक मात्र हितैषी सरकार सिर्फ भाजपा सरकार हैं। बाकी सभी सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश के किसान खुशहाल रहे। इसलिए खेती किसानी से उद्योगपतियों को हटाने के लिए किसान बिल बनाया गया। देश के जो पूंजीपति वर्ग हैं, वह किराये के लोगों को लेकर देश की छवि को पूरे विश्व मे धूमिल कर रही हैं। इस देश मे चंद किसान हैं जो इन बिलों की चपेट में आ रहा है, जो लोग विरोध कर रहे हैं वह देश के 130 करोड़ लोगों का अपमान कर रहे हैं। तीनो बिलो में देश के 130 करोड़ लोगों के मत का प्रयोग किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान कृषि विभाग, विकास खण्ड के अधिकारी कर्मचारी व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब बनी मौत का कारण : पहले कहासुनी, फिर पति ने डंडे से की पिटाई, आहत पत्नी ने दी जान

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड में मुनाफे की मिठास घोलेगी हिमांचल की स्ट्राबेरी…

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं को “पंख”: जन औषधि योजना का नया रूप, सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ

स्वनिधि योजना का जमकर बखान: होगा इससे गरीबों का कल्याण

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव में बंधी शमां: बुंदेली गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘बम्बेश्वर पर्वत’ पर विकास का ऐतिहासिक अध्याय: पर्यटन का बनेगा ‘मार्ग’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़