28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रेनों के जनरल एवं स्लीपर कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र
उत्तर प्रदेश

ट्रेनों के जनरल एवं स्लीपर कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ट्रेनों में आग लगने की एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं से सबक लेते हुए रेल प्रशासन की ओर से ट्रेनों के जनरल व स्लीपर कोचों में अग्निशमन यंत्र लगा दिए गए हैं। आकस्मिक स्थिति में यात्री आग बुझाने के इन यंत्रों का उपयोग कर सकेंगे।
पिछले सप्ताह ग्वालियर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई थी।

ट्रेनों के जनरल एवं स्लीपर कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र
Fire fighting equipment will be installed in general and sleeper coaches of trains.

हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। इसके बाद हाल ही में कुछ और ट्रेनों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं। इससे सबक लेते हुए रेल प्रशासन द्वारा झांसी रेल मंडल की सभी ट्रेनों के 170 कोचों में अग्निशमन यंत्र लगा दिए गए हैं। 110 यंत्र झांसी और 60 खजुराहो में लगाए गए हैं। यह सभी यंत्र जनरल और स्लीपर कोचों में लगाए गए हैं। जबकि, वातानुकूलित कोचों में यह पहले से ही लगे हुए थे।

ट्रेनों के जनरल एवं स्लीपर कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र
Fire fighting equipment will be installed in general and sleeper coaches of trains.

डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने ट्रेनों व स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम देखे। त्योहारों के चलते स्टेशन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ के प्रबंधन के संबंध में बांदा स्टेशन मास्टर से भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेनों के सामान्य कोचों में कम से कम एक सुरक्षा कर्मी व टिकट जांच कर्मी की अनिवार्य रूप से तैनात रहे। यात्रियों को लगातार ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने की हिदायत दी जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- जो दंगा कराते हैं वही सत्ता में, मुद्दों को भटकाना चाहती है बीजेपी

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमर्जी देख भड़के अपर निदेशक

City News Uttar Pradesh

यूपी : दिल दहला देने वाली वारदात, 18 साल की युवती के सिर व चेहरे पर वारकर हत्या, फैली सनसनी …

उपभोक्ता फोरम नें दिलवाया दुर्घटना क्लेम का 1 लाख 31 हजार 792 का चेक

City News Uttar Pradesh

यूपी  : गला कस कर दोस्‍त ने की थी मजदूर की हत्‍या, सरसों के खेत में छिपाया था शव …

City News Uttar Pradesh

मदीने के खजूर बने रोजेदारों की पहली पसंद दाम में हुआ इजाफा

ब्रेकिंग न्यूज़