City News Uttar Pradesh
भाजपा किसान मोर्चा का गुस्सा उफान पर : बिहार के मुख्य मंत्री का फूंका पुतला
उत्तर प्रदेश

भाजपा किसान मोर्चा का गुस्सा उफान पर : बिहार के मुख्य मंत्री का फूंका पुतला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर भाजपा का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। वह उबाल पर है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा ने अशोक लाट तिराहा पर नितीश का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। नारेबाजी और बर्खास्तगी की मांग की। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैनर, झंडा और तख्तियों के साथ नारेबाजी करते हुए जिला भाजपा कार्यालय से अशोक लाट चौराहे पहुंचे।

भाजपा किसान मोर्चा का गुस्सा उफान पर : बिहार के मुख्य मंत्री का फूंका पुतला
BJP Kisan Morcha’s anger on the rise: burnt effigy of Bihar Chief Minister

महिलाओं के सम्मान में, भाजपा मैदान में तथा नितीश कुमार गद्दी छोड़ो, चूड़ी पहनो-साड़ी पहनो के नारों के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष दिखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की गरिमा को हर रोज धूमिल कर रहे हैं। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को अपमानित करना इनकी आदत हो गई है। उन्होने मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा किसान मोर्चा का गुस्सा उफान पर : बिहार के मुख्य मंत्री का फूंका पुतला
BJP Kisan Morcha’s anger on the rise: burnt effigy of Bihar Chief Minister

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयविक्रम सिंह ने कहा कि नितीश कुमार विवेक शून्य हो गए हैं। यह मुख्यमंत्री लायक नहीं रह गए हैं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य आशीष गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मनोज गोस्वामी, किशन बाबू गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, धनंजय करवरिया, शिव विलास शर्मा, विद्यासागर मिश्रा, सुदेश तिवारी ,सुल्ली महाराज, राजा तिवारी, लाला कुशवाहा, अमर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंहआदि काफी संख्या में पार्टी जन थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाव दुर्घटना : यमुना नदी में डाला गया महाजाल,एक शव और बरामद, मृतकों की संख्या हुई बारह

बुंदेलखंड में अब नहीं दिखाई देते “सावन में झूले” की पेगें : सावन के “गीत” भी हो गये “विलुप्त”

Banda- शोषण के विरुद्ध महिलाएं बुलंद करें आवाज …

City News Uttar Pradesh

बीमारी से परेशान किसान ने दी जान, इलाज में खर्च हो चुके थे पांच लाख रुपये

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती ने रचा इतिहास: लोकसंस्कृति को सहेजने का अनूठा प्रयास

City News Uttar Pradesh

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बांदा में आतिशबाजी: विधायक प्रकाश ने बांटी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़