City News Uttar Pradesh
बांदा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

बांदा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली कनेक्शन के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन पर जेई और एसडीओ द्वारा रुपये की मांग की गई। उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने पर मुख्य अभियंता ने जांच कराई तो जेई, एसडीओ दोषी पाए गए। जबकि जांच करने वाले अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं कराया। इस पर उपभोक्ता ने तीनों बिजली अधिकारियों के खिलाफ छल व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बांदा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Fraud report filed against XEN, SDO and JE of electricity department in Banda

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी विवेक कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने बरगहनी गांव में भवन निर्माण में बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें जेई रविकांत अनुरागी ने 50,281 रुपये का स्टीमेट बना दिया और अपलोड करने के लिए पैसे की मांग की। जिस पर उपभोक्ता ने डीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर दी।

आरोप है कि शिकायत से नाराज एसडीओ देवव्रत आर्य व जेई रविकांत अनुरागी ने दूसरा स्टीमेट 83,846 रुपये का बना दिया। इस पर उपभोक्ता ने दोबारा शिकायत की। जिस पर दोनों अधिकारियों ने तकनीकी मामला बताकर अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। उपभोक्ता ने थक हार कर मुख्य अभियंता से शिकायत की। उन्होंने इस मामले की जांच अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह व अधिशासी अभियंता प्रकाश देव से जांच कराई तो जांच में एसडीओ देवव्रत आर्य व जेई रविकांत अनुरागी दोषी पाए गए।

बांदा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Fraud report filed against XEN, SDO and JE of electricity department in Banda

जिस पर मुख्य अभियंता सुनील कपूर ने उपभोक्ता को सिंगल पोल पर 16 केवीए का परिवर्तक लगाकर तीन दिन में बिजली कनेक्शन देने का आदेश एक्सईएन प्रकाश देव को दिया था। आरोप है कि इस आदेश के बाद भी एक्सईएन, एसडीओ, जेई ने जानबूझकर कनेक्शन नहीं कराया। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि उपभोक्ता की तहरीर पर तीनों बिजली अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली नगर में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह एलर्ट,सरकारी योजनाओ का हो जमीनी असर …

बागेश्वरधाम सरकार की विधायक प्रकाश के ‘आवास’ पर होगी ‘एंट्री’: विरोधी खेमे में मची ‘खलबली’ !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआ सागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़