City News Uttar Pradesh
बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !
उत्तर प्रदेश

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में लंपी वायरस का प्रकोप लपलपा रहा है। पशुओं पर जानलेवा कहर बनकर टूटा है ! पशु चिकित्सा विभाग लापरवाह है। हालांकि इस रोग के प्रकोप के चलते एहतियाती तौर पर पिछले सितंबर माह में पशु चिकित्सा अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई थी। डीएम दुर्गा नाग शक्ति पाल नें भी पशु चिकत्सकों के साथ बैठक कर इस रोग से ग्रसित पशुओं के चिन्हीकरण एवं इलाज के कड़े निर्देश दिये थे लेकिन रोग से पशु निरोग नहीं हो सके।

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !
There is no end to the outbreak of Lumpi disease among the cattle of Banda: Veterinary department remains silent!

दरअसल बांदा जिले में पिछले साल से ही लंपी वायरस का प्रकोप समय -समय पर कम और ज्यादा कहर बरपाता रहता हैं। गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार सैकड़ों पशु इस रोग की चपेट में आकर अपनी देह त्याग चुके हैं। हालत अब भी यह हैं की “जिले का कोई ब्लाक क्षेत्र ऐसा नहीं हैं जहां गौवंशों में लंपी न लपलपा” रहा हो। यहां तक की “गौशालाओं में तक लंपी से गौवंशों नें प्रशासनिक लापरवाही से दम तोड़ा” है क्योंकि इलाज के प्रति “अंतर्ध्यान का माहौल” रहा।

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !
There is no end to the outbreak of Lumpi disease among the cattle of Banda: Veterinary department remains silent!

पशुविभाग के चिकित्सकों का मानना है की यहां लंपी वायरस मध्य प्रदेश के रास्ते आकर धीरे -धीरे फैला है। वर्तमान में शासन स्तर पर लंपी के प्रति गंभीरता है। बड़े पैमाने पर टीकाकरण के निर्देश पशुविभाग के आला अफसरों को हैं। इसके साथ ही सभी पशु चिकित्सा तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के अवकाश पर नवंबर माह तक के लिये रोक लगी है। फिर भी लंपी पर नियंत्रण आंकड़ों में है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पलटू रामों की भारतीय राजनीति औऱ गोदी मीडिया !

City News Uttar Pradesh

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर : अधिकारी अपनी भर रहे जेब !

City News Uttar Pradesh

कारागार मंत्री नें कहा यूपी में अपराध बढ़े ? सर्वाधिक युवा अपराधी जेलों में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गुस्से का “अलापा राग” : स्वच्छता समिति समीक्षा में सब मिला अस्वच्छ !

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख़्तार अंसारी से एंबुलेंस प्रकरण में हुई पूछताछ, जेल में बोला माफिया, मुझे फंसाया गया …

ब्लाक प्रमुख अरविंद नें किया खुलासा : आठ करोड़ का पुल धंसा, डीएम करायें जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़