26.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्यमंत्री से मिले तिंदवारी विधायक,समस्याओं से कराया अवगत…

 

 – बुंदेलखंड में मिनी फिल्मसिटी बनाने और यमुना नदी में पुल बनाने का अनुरोध 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र सेविधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले औरक्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। भूरागढ़ दुर्ग का सौंदर्यीकरण और तमामदेवस्थलों का सुंदरीकरण कराए जाने की पुरजोर पैरवी विधायक ने की। इसके साथ हीयमुना नदी में पुल बनवाए जाने और बुंदेलखंड में मिनी फिल्म सिटी आदि के मामलेपर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरानविधायक श्री प्रजापति ने भूरागढ़ दुर्ग का सौंदर्यीकरण कराए जाने, ग्राम सड़ा मेंकारूबाबा देव स्थल, ग्राम निवाइच में कालेश्वर मंदिर, ग्राम खप्टिहा कलां में पाथादाई मंदिर, ग्राम रामपुर में भीखर दाई मंदिर, ग्राम काना खेड़ा में भुइयांरानीमंदिर, ग्राम बेंदा में माता कालका मंदिर, ग्राम जारी में सती माता मंदिर, ग्रामइटवां में दिवलहा बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से कीहै। विधायक ने जनहित में विकास कार्य कराए जाने के लिए संबंधित को निर्देशितकरने का अनुरोध किया है।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया किबांदा-पैलानी गलौली, घाटमपुर कानपुर मार्ग यमुना नदी पर बने पांटून पुल सेहोकर गुजरता है। पांटून पुल अस्थाई रूप से प्रतिवर्ष संचालित होता है और बरसातके महीनों में उक्त मार्ग का आवागमन पुल न होने के कारण बंद हो जाता है। इससेक्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यमुना नदी मेंगलौली-वारा में पुल निर्माण जरूरी है। विधायक ने सीएम को बताया कि जनपदबांदा में वर्षों से कताई मिल बंद पड़ी है। इसकी मशीनरी भी खराब हो चुकी है।चूंकि बुंदेलखंड के लोग रोजगार की तलाश में अन्रू प्रदेशों में पलायन करते हैं,इसलिए बंद पड़ी कताई मिल को अगर फिर श्ज्ञुरू नहीं किया जा सकता तो इस कताई मिल कीजमीन का इस्तेमाल किसी अन्य उद्योग में किया जा सकता है। विधायक श्री प्रजापति ने कहाकि बुंदेलखंड क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है। बुंदेलखं डमें मिनी फिल्मसिटी का निर्माण कराना उचित होगा। क्योंकि यहां पर कई सुपर हिट फिल्मों कीशूटिंग हो चुकी है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी विधायक ने मुख्यमंत्री सेबातचीत की। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया है कि उनके तमाम सुझावों परविचार किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आजादी का अमृत महोत्सव : “हर घर तिरंगा” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षक हुए सम्मानित, जल शक्ति राज्य राज्य मंत्री रामकेश और डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

City News Uttar Pradesh

यूपी बीयर के शौकीनों को राहत, एक अप्रैल से घट जाएंगे बीयर के दाम, अंग्रेजी व देसी शराब की कीमतों में होगा बदलाव …

अखिलेश यादव की ‘गिरफ्तारी के विरोध’ में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : भाजपा सरकार धर्म औऱ राजनीति का है कर्मयोग

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अंकुर की सख्ती : 2.02 करोड़ का ठोंका जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़