City News Uttar Pradesh
बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात
उत्तर प्रदेश

बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात

  • विनोद मिश्रा

उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती बरकरार है। ग्रामीण इलाके में शेड्यूल से पांच घंटे कम बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि दो से तीन घंटे तक लोकल फाल्ट से भी कटौती हो रही है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं। 13 अक्तूबर के बाद दो यूनिटों में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इससे करीब 1089 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिया है कि18 अक्तूबर तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लाई जाए और उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली दी जाए।

बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात
Uttar Pradesh groaned due to power cut, many units came to a standstill, Energy Minister told when will the situation improve

प्रदेश में छह उत्पादन इकाइयां वार्षिक मरम्मत के लिए बंद हुई है। इससे 1526 मेगावाट उत्पादन कम हुआ है। ये इकाइयां 21 अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच शुरू होंगी। इसी तरह पिछले दिनों छह अन्य इकाइयां भी तकनीकी कारणों से बंद हो गई। काफी मशक्कत के बाद चार इकाइयों से उत्पादन शुरू हुआ, लेकिन बारा और टांडा की एक-एक इकाई बंद होने से प्रदेश को 1089 यूनिट कम बिजली मिल रही है।

बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात
Uttar Pradesh groaned due to power cut, many units came to a standstill, Energy Minister told when will the situation improve

इस तरह कुल 2615 यूनिट बिजली उत्पादन कम हो गया है। ऐसे में ग्रामीण इकाके में सर्वाधिक पांच घंटे की कटौती की जा रही है। तहसील मुख्यालयों पर 21 के बजाय 18 घंटे, बुंदेलखंड में 20 के बजाय 16.25 घंटे ही बिजली मिल पा रहा है। बिजली कटौती होने से ग्रामीण इलाके में चलने वाले लघु उद्योग ठप हो गए हैं। कई स्थानों पर पानी का संकट खड़ा हो गया है। बुंदेलखंड के मेडिकल एवं इंजीनिरिंग कॉलेजों में जलापूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका …

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से हड़कंप: जांच में जुटा प्रशासन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें कहा भाजपा का संकल्प पत्र विकसित राष्ट्र की पूरी करेगा अवधारणा

City News Uttar Pradesh

किशोर ने सल्फास खाकर की आत्महत्या: पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास : मंत्री रामकेश होंगे मुख्य अतिथि

City News Uttar Pradesh

अंतरप्रांतीय दंगल का आयोजन : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़