उत्तर प्रदेश : सड़कों पर छुट्टा घूमने वालों निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि एक भी निराश्रित गोवंश खुले स्थान पर विचरण करते हुये नहीं दिखना चाहिए। मुख्य सचिव बुधवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे, जिसमें उन्होंने विशेष अभियान चलाकर तीन महीने में शत-प्रतिशत निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रति अधिकारियों द्वारा सामान्य शिष्टाचार एवं प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों को भूमि सम्बन्धी वादों को अभियान चलाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं की सैटेलाइट द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है। किसानों को जागरूक करें साथ ही पराली जलने की घटना संज्ञान में आने पर सख्ती बरतें और जुर्माना लगाएं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
