City News Uttar Pradesh
यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब
उत्तर प्रदेश

यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए अभियान शुरू किया है। प्रदेश के 57 जनपदों में अत्याधुनिक सुविधा युक्त मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत लखनऊ और बाराबंकी के मुख्य मार्गों पर स्थित 10 विद्यालयों को अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव है।

यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब
UP: Yogi government will present a demo of the state’s education model, language and science labs will be there in primary schools.

इन विद्यालयों में डेमो विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि विभिन्न राज्यों और विदेश से लखनऊ आने वाले प्रतिनिधियों और मेहमानों को प्रदेश की बेहतर शिक्षा व्यवस्था और विकास से परिचित कराया जा सके। स्थलीय परीक्षण एवं प्रेरणा पोर्टल पर जियो टैग तकनीक के आधार पर गैप एनालिसिस कर इन विद्यालयों का चयन किया जाएगा।  स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि इन विद्यालयों के जरिए राज्य शिक्षा नीति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने का मॉडल दिखाया जाएगा।

यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब
UP: Yogi government will present a demo of the state’s education model, language and science labs will be there in primary schools.

विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्यालयों में लैंग्वेज लैब के साथ कम्प्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध होगी। स्मार्ट क्लास का भी प्रस्ताव है। इसके साथ ही माड्यूलर साइंस लैब, रोबोटिक्स एवं मशीन लर्निंग लैब्स के अलावा वाई-फाई इनेबल्ड कैम्पस से लैस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी की बदमाशों को कड़ी चेतावनी: बोले इस चौराहे पर अपराध करेगा, तो अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

Banda- संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर हुआ मंथन

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का कर रहे कल्याण, विशाल नेत्र शिविर जसपुरा में होगा फ्री इलाज

City News Uttar Pradesh

यूपी में गुंडाराज : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने तीन को पीट-पीटकर किया मरणासन्न…

City News Uttar Pradesh

सांप के ‘जहर’ पर भारी पड़ा अंधविश्वास: ‘झाड़-फूंक’ के ‘भरोसे’ चली गई छात्र की ‘जान’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़