28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें ठाना है की संचारी रोगों की हस्ती मिटाना है।इसी क्रम में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मंगल को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कराया। लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के रैली निकाली गयी।

डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है
DM Durga Shakti aims to eradicate communicable diseases from their roots.

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीएमओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।‌ यह जागरुकता कार्यक्रम पूरे अक्टूबर माह तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर लोगों को जागरुक करेगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को खुद सजग रहने की आवश्यकता है।

डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है
DM Durga Shakti aims to eradicate communicable diseases from their roots.

इसके लिए अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें। पानी भरे हुए स्थान पर मिट्टी डाल दें। जिससे मच्छरों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा और इस रोग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकेगी। डीएम ने अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है
DM Durga Shakti aims to eradicate communicable diseases from their roots.

सीएमओ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण पखवारा 3 अक्टूबर से पूरे माह चलेगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, फाइलेरिया, टीबी से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक करेंगे। जागरुकता रैली को रवाना करने से पहले डीएम ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ भी दिलायी। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें किया सावधान : योग दिवस पर कोरोना प्रोटोकाल का हो सम्मान ! …

ट्रैफिक का ‘तांडव’ : केवटरा चौराहा बना ‘जाम’ का जंजाल, सिस्टम की ‘नाकामी’ से ‘जनता त्रस्त’

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : अधिकारी माह भर में तैयार करें निर्माणाधीन खेल मैदान

City News Uttar Pradesh

Banda : पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

जुड़वा मासूम भाइयों में एक का अपहरण, बांदा के युवक ने दिया था घटना को अंजाम …

बबेरू में बहत्तर घंटे में तीसरा शव मिलने से सनसनी ? क्या है रहस्य ? पुलिस के लिये चैलेंज ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़