City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

 

फर्रुखाबाद। प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फर्रुखाबाद में पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं है। जल्द ही पर्यटन विभाग की टीम संकिसा के विकास की संभावना तलाशेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकिसा को बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, लुम्बिनी के साथ नोएडा के गौतमबुद्ध विद्यालय तक जोड़ने के प्रस्ताव पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां आलू की कई प्रजातियाें की पैदावार होती है। आलू से चिप्स बनाने का कारखाना यहीं पर लगना चाहिए। उन्होंने विकास योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि वर्ष 2017 से पहले भूमाफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। अब भूमाफिया, गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं तो उन्हें शरण देने वालों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कोराना से बचाव के प्रति भी सावधानी बरतने का आह्वान किया।

रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकिसा पहुंचकर सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला का शुभारंभ किया और फिर बौद्ध तीर्थ स्थली स्तूप पर पहुंचे। जहां पहले से की गई तैयारी में डॉ. धर्मपाल थेरो ने मुख्यमंत्री को स्तूप पर पूजन कराया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों समेत विधायक व भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं पंडाल को सुरक्षा घेरे में लिया गया है और कोविड नियमों का पालन कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर लॉ मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ से उड़ान भरने के बाद संकिसा स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां पर उनका स्वागत किया गया। यहां से वह कार से संकिसा पीएचसी पहुंचे और आरोग्य मेला का शुभारंभ किया। अफसरों के साथ मेले में लगा स्वास्थ्य और कृषि विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां पर सरकारी योजनाओं के 22 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां से वह बौद्ध तीर्थ स्थली स्तूप पर पहुंचे। स्तूप पर पहले से तैयारियां कर ली गई थीं। डॉ. धर्मपाल थेरो की अगुवाई में मुख्यमंत्री ने पूजन किया और परिक्रमा पूरी की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सभा को संबोधित करने के बाद वह रवाना हो गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह भाई वाह : बुंदेलखंड के किसानों के हेतु धन वर्षा कृषि का ईजाद !

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव में सपा को फिर झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष पर निशाना

UP : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, संदिग्धों पर कड़ी नजर…

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने बाढ़ का किया निरीक्षण: अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश

62 करोड़ के बजट का इंतजार: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति बदहाल

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा अनुभवी “नजरों से ताड़ गई” औद्योगिक क्षेत्र में घोर “लापरवाही”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़