- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल नें शनिवार को थाना दिवस की चौपाल लगाई। जनता की समस्यायों को सुना। इनके निस्तारण में “बगवां” का रोल अपनाया। निस्तारण का भरोसा दिया। थाना कोतवाली देहात.जमालपुर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस की चौपाल लगी। जमीन विवाद तथा पारिवारिक झगडा सम्बन्धित शिकायती पत्र प्राप्त हुए। दो प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर समझौता कराया गया।

जिलाधिकारी ने जमालपुर निवासी रामकृपाल व प्रताप आदि के द्वारा पैत्रक भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को लेखपाल द्वारा जांच कराकर कार्यवाही के निर्देश दिये गये । जमुनीपुर निवासी मुन्ना नें भूमिधरी जमीन पर कब्जा किये जाने व खेत का रास्ता दिलाये जाने के सम्बन्ध में पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व की टीम को मौके पर जाकर जांच एवं प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये।

चहितारा निवासी वृद्ध महिला राजकुमारी द्वारा उसके छोटे बेटे के द्वारा मारपीट किये जाने और घर से निकाले जाने के शिकायत पर एसएचओ कोतवाली देहात को तत्काल कार्यवाही करनें को कहा गया। उन्होंने ग्राम जारी के फरिदयी द्वारा जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर पुलिस एवं राजस्व हेतु निस्तारण निर्देशित किया। थाना चौपाल में क्षेत्राधिकारी सदर गवेन्द्र गौतम, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात, सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
