City News Uttar Pradesh
बुढ़ापे के सहारे के लिये अब राशन कार्ड शासन नें किया आनिवार्य
उत्तर प्रदेश

बुढ़ापे के सहारे के लिये अब राशन कार्ड शासन नें किया आनिवार्य

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुढ़ापा के सहारे के लिये अब राशन कार्ड जरूरी कर दिया गया है। इसके न होने पर पात्र बेसहारा हो जायेंगे। शासन की नई नियमावली के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य होगा। पहले से पेंशन पा रहे पेंशनरों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जो पेंशन धारक राशन कार्ड में अपात्र पाए जाएंगे, उनको पेंशन से भी वंचित कर दिया जाएगा।

बुढ़ापे के सहारे के लिये अब राशन कार्ड शासन नें किया आनिवार्य
For the support of old age, now the ration card has been made mandatory by the government

समाज कल्याण विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चित्रकूटधाम मंडल में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की संख्या 1,93,247 है। इसमें बांदा में 63987, महोबा में 41819, हमीरपुर में 47828 पेंशन पा रहे हैं। उप निदेशक समाज कल्याण विपिन कुमार यादव ने सभी समाज कल्याण अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि शासन ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए राशन कार्ड जरूरी रहेगा। राशन कार्ड से वंचित को पेंशन के लाभ से भी वंचित कर दिया जाएगा।

बुढ़ापे के सहारे के लिये अब राशन कार्ड शासन नें किया आनिवार्य
For the support of old age, now the ration card has been made mandatory by the government

उन्होंने ऐसे पेंशनरों की सूची तलब की है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। कहा कि राशन कार्ड से वंचित पेंशनरों के अभियान चलाकर राशन कार्ड बनवाएं जाएं। जो लाभार्थी राशन कार्ड के लिए अपात्र होगा। वह पेंशन से भी अपात्र माना जाएगा। उन्होंने बताया कि साठ वर्ष से अधिक व बीपीएल श्रेणी में आने वाले को ही लाभ दिया जा सकता है। ऐसे में ये राशन कार्ड के लिए भी पात्र होते हैं। इस जांच से उन लोगों को पात्रता से बाहर किया जा सकेगा, जो राशन कार्ड के पात्र नहीं है और पेंशन के लाभार्थी हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सूखे का संकट या नीति का निकम्मापन: नहरें सूखी, बांध डेड स्टोर पर, किसान उठे ‘कराह’

बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे

City News Uttar Pradesh

खनिज विभाग की जी तोड़ कोशिश :अवैध खनन के बीच जुटेगा चार अरब का लक्ष्य …

महा पर्व मनाने से मतदाता सूची नें बहुतों को किया बाहर, लगभग 58 प्रतिशत मतदान

City News Uttar Pradesh

भविष्य की नींव: नवाचार और मेहनत से चमकते सरकारी स्कूल, शिक्षकों ने बदली तस्वीर”

मुख्तार अंसारी सुभासपा से टिकट पर लड़ेगे विधानसभा चुनाव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़