30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी समीक्षा एवं चौपाल में असंतुष्ट हो देती रह गई निर्देश
उत्तर प्रदेश

ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी समीक्षा एवं चौपाल में असंतुष्ट हो देती रह गई निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्राम्य विकास मंत्री एवं विजय लक्ष्मी गौतम नें विकास कार्यों की समीक्षा के साथ चौपाल भी लगाई। इस दौरान खामियां मिली। मंत्री महोदया दोनों कार्यक्रमों में निर्देश देती ही रह गई। समीक्षा एवं चौपाल दोनों कार्यक्रमों में उन्हें नसीहत देनी पड़ी की सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग से ग्राम विकास एवं विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करें। खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि ग्रामोेें में चैपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुने। निस्तारण करायें। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करें।

ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी समीक्षा एवं चौपाल में असंतुष्ट हो देती रह गई निर्देश
Village Development Minister Vijay Lakshmi remained unsatisfied in the review and instructions

मंत्री नें समझाया की सरकार द्वारा ग्राम स्तर पर ग्राम सचिवालय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं को ग्राम इकाईयों के द्वारा बेहतर रूप से निस्तारण की व्यवस्था की गयी है। निर्देश दिये कि ग्राम सचिवालय में कार्यरत अधिकारी इसका ध्यान रखें कि उनके कम्प्यूटर सहायक द्वारा ठीक प्रकार से कार्य किया जा रहा है कि नही। उन्होंने कहा की हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत जिन सड़कों की खुदाई कर पाइपलाइन डालने का कार्य किया गया है, उसकी तत्काल मरम्मत कराये। आवासों के आवंटन में लाभार्थियों की पात्रता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। विद्यालयों के कायाकल्प की भी जानकारी ली।

ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी समीक्षा एवं चौपाल में असंतुष्ट हो देती रह गई निर्देश
Village Development Minister Vijay Lakshmi remained unsatisfied in the review and instructions

बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, अमृत सरोवरों का निर्माण, नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता तथा सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। कार्यों में तेजी के निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने विकास खण्ड बबेरू के ग्राम अलिहा में जन चैपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सूना। अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक एवं ग्राम चैपाल में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, अपर पुलिस अधाीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्राम प्रधान सतरूपा देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यूपी : सीएम योगी की बैठक में केशव के बाद अब ब्रजेश पाठक ने बनाई दूरी, राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी

निगरानी समिति की बैठक : विधायक प्रकाश नें दागे सवाल ! …

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत : फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले ही हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़