City News Uttar Pradesh
बालू डंप में जमकर खेला: योगी की छवि हो रही मटिया मेट ?डीएम दुर्गा जी समझिये यह खेल !
उत्तर प्रदेश

बालू डंप में जमकर खेला: योगी की छवि हो रही मटिया मेट ? डीएम दुर्गा जी समझिये यह खेल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा में दम से हो रहा है डंप का खेल। स्वीकृति क्षमता से अधिक के लगा दिये गये हैं ढेर, पर इस अंधेर गर्दी के प्रति जिम्मेदार अधिकारियों की खामोशी आश्चर्य चकित करने वाली है। डीएम द्वारा गठित चेकिंग दल अभी तक किसी डंप पर जांच करने नहीं पहुंचा क्यों ? कार्यवाई न होने से योगी सरकार की छवि मटिया मेट हो रही है ? खनिज विभाग इस समय सिर्फ ओवर लोड ट्रकों की चेकिंग और धर पकड़ में सीमित होकर रह गया है। संबंधित विभाग डंप की तरफ से नजर फेरे हुए हैं।

बालू डंप में जमकर खेला: योगी की छवि हो रही मटिया मेट ?डीएम दुर्गा जी समझिये यह खेल !
Played fiercely in sand dump: Yogi’s image is getting matted? DM Durga ji, understand this game!

आपको बता दें की जून से 30 सितंबर तक खदानों में खनन बंद रहता है। यह पर्यावरण विभाग की एनओसी की शर्त है। पहली अक्टूबर से फिर खदानें आबाद होतीं हैं। इस दौरान 4 माह बालू ठेकेदार डंप की गई बालू खदान से ज्यादा कीमत पर बेचते रहते हैं।

अब आलम यह है की मवई सर्किट हाउस कें पास, बांदा से मटौंध मार्ग पर खैराडा से पूर्व, पैलानी, जसपुरा, लुकतरा, पपरेंदा, खपटिहा 100/3 खदान संचालकों का डंप, अतरहट के पास डंप आदि दर्जनों जगह वैध एवं अवैध बालू के डंप गुलजार कर लिये गये हैं। वैध डंप को हाल यह हैं की स्वीकृत घन मीटर से डेढ़ से दो गुना ज्यादा डंप हैं। पर यह खनिज विभाग को नहीं दिख रहा आखिर खेला क्या है ?

बालू डंप में जमकर खेला: योगी की छवि हो रही मटिया मेट ?डीएम दुर्गा जी समझिये यह खेल !
Played fiercely in sand dump: Yogi’s image is getting matted? DM Durga ji, understand this game!

दूसरे राज्यों की बड़ी कंपनियां भी डंप के खेल में मसरूफ हैं। मध्य प्रदेश के सफेद पोस तक डंप के खेल में भी गलबहियाँ किये हैं। जागो प्रशासन जागो। तुम्हारी कथित शह पर हो रहा बालू के अवैध व्यापार से योगी सरकार की छवि मटिया मेट हो रही है।हम लगातार डंप में खेल के झमेले को सीरियल बाई सीरियल पर्दाफाश कर शासन -प्रशासन को जगायेगें। खामोश नहीं बैठेंगे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी की बेवफाई : अफेयर का पति के विरोध पर करवा दी प्रेमी से पिटाई

मोहन फिर पहुंचे हाई कोर्ट: बताया आपके आदेश पर फिलहाल बज रही उलट बांसुरी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल जनता में मथ रहे “विजय मथानी”

महाकौशल एक्सप्रेस से कटकर युवक का शव बरामकी मौत, मोबाइल छीनकर कूदने में हादसे की आशंका

UP Unlock : प्रदेश में एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू में मिलेगी राहत, सख्ती के साथ फिर खुलेंगे बाजार …

आयुक्त बालकृष्ण का अधिकारियों को अल्टीमेटम: निर्माण कार्यों में गति लाएं या कार्रवाई झेलें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़