City News Uttar Pradesh
टमाटर की की बगावत को अन्य सब्जियों नें भी दिया समर्थन : आलू-प्याज-गोभी ने भी रुलाया
उत्तर प्रदेश

टमाटर की बगावत को अन्य सब्जियों नें भी दिया समर्थन : आलू-प्याज-गोभी ने भी रुलाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। टमाटर की बगावत भरी महंगाई लोगों को परेशान कर ही रही है, पर अब कई सब्जियों के दामों नें भी उछाल मार160 रुपया किलो पर इतरा रहे टमाटर की बगावत को समर्थन दे दिया है। जनता सोच में है कि आखिर कौन सी सब्जी खाई जाए।
टमाटर के बढ़ते हुए दाम कई दिनों से खबरों में हैं, पर अब और सब्जियां भी महंगाई का झटका दे रही हैं।

टमाटर की की बगावत को अन्य सब्जियों नें भी दिया समर्थन : आलू-प्याज-गोभी ने भी रुलाया
Other vegetables also supported the rebellion of tomato: Potato-onion-cabbage also made us cry

सामान्य से लेकर खास सब्जियों के दाम बेतहाशा महंगे हो चुके हैं और आम जनता को समझ नहीं आ रहा है कि इस महंगाई के करेंट को कैसे झेला जाए। रोजाना वाली सब्जियां भी इतने ज्यादा दामों पर मिल रही हैं कि लोगों के लिए खाना बनाना एक समस्या हो गया कि बनाएं तो कौनसी सब्जी, जो बजट को ना बिगाड़े।

टमाटर की की बगावत को अन्य सब्जियों नें भी दिया समर्थन : आलू-प्याज-गोभी ने भी रुलाया
Other vegetables also supported the rebellion of tomato: Potato-onion-cabbage also made us cry

मई की शुरुआत से ही सब्जियों के दाम चढ़ रहे हैं। जहां सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के रेट में आया है वहीं दूसरी सब्जियां भी महंगाई का करेंट दे रही हैं। फूलगोभी, पत्तागोभी से लेकर भिंडी जैसी सब्जियां के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। मई में जो फूलगोभी 40 रुपये किलो थी जो अब 70 रुपये किलो पर है, पत्ता गोभी 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो है। आलू और प्याज के दाम मई के 20 रुपये किलो से बढ़कर जुलाई में 30-35 रुपये किलो तक चढ़ चुके हैं।


एक हफ्ते पहले जो हरी मिर्चें 150 रुपये प्रति किलो पर थीं वो अब सीधा 300-350 रुपये प्रति किलो के रेट पर हैं। वहीं टमाटर तो 150-160 रुपये प्रति किलो की रेंज में बिक ही रहा है। अदरक तो और महंगा हो गया है और 300 रुपये किलो पर है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश सचिव का सपाइयों ने किया स्वागत, कहा- किसानों और छात्रों का सपा सरकार ने किया भला …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘चूल्हा-अंगीठी’ पुनः बननें लगे सहारा: रसोई गैस हुई दुर्लभ !

बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी

चित्रकूट मंडल में बीते मार्च नें अप्रैल की तपिश का कराया जमकर एहसास

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नें पीएचसी का किया निरीक्षण : नर्स के भरोसे था अस्पताल, सीएमओ को फटकार

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

ब्रेकिंग न्यूज़