City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कंपनी बीस लाख लेकर फरार, 750 लोग हुये ठगी का शिकार…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लालच बुरी बला है यह जानते हुये भी लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। बाद में हाथ मलकर रह जाना पड़ता हैं। ऐसी ही घटना जिले के तिदंवारी में हुई और हड़कंप मच गया। ढाई हजार रुपये जमा कराकर एक लाख रुपये लोन देने का झांसा देने वाली कंपनी 750 लोगों से तकरीबन 20 लाख रुपये वसूलकर फरार हो गई। कार्यालय में ताला लटका है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने थाने में कंपनी मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


पूरा विवरण समझिए। पपरेंदा रोड पर कार्यालय खोलकर एक कंपनी ने पांच-पांच बेरोजगारों के ग्रुप बनाकर उसमें एक हेड बनाया था। इन सभी से 2500-2500 रुपये जमा कराकर कहा था कि पहली जनवरी 2021 को उनके खाते में एक लाख रुपये आ जाएगा। 2 जनवरी को बेरोजगारों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस कंपनी के मैनेजर समेत स्टाफ को थाने ले आई। यहां प्रबंधक ने 6 जनवरी तक सभी के खातों में एक-एक लाख रुपये आने का वादा किया लेकिन 6 जनवरी को कंपनी संचालक रातोंरात कार्यालय में ताला डालकर फरार हो गए। प्रबंधक के दोनों मोबाइल नंबर भी बंद हैं।


युवाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इनमें शिवकुमार, तुलसी प्रसाद, उमाशंकर, फू लचंद्र, अवधराज, राजेंद्र, अवधेश, शिवशरण, राजेश, बेला देवी, जगरूप, योगेंद्र, सुशील, रामबाबू, छाया, वंदना आदि शामिल हैं। थाना निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में बाढ़ की छलांग : डीएम बांदा नें किया रेड एलर्ट …

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

Banda : “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कर रही संगठन का सृजन

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य व्यवस्था की ‘शर्मनाक हकीकत’ : डॉक्टर और दलालों द्वारा मरीजों का आर्थिक शोषण

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज

City News Uttar Pradesh

खरीफ सीजन पर ‘बीज संकट’ की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन ‘सरकारी तंत्र’ सोया ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़