City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खड़े ट्रक में बाइक घुसने से उसमें सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा मंगलवार शाम मटौंध थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट तक चकनाचूर हो गया। मृतक महोबा जनपद के रहने वाले थे।

दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों
Tragic accident: Bike rammed into a standing truck, two friends died, both were returning after attending the funeral

महोबा के शेखनपुरा मोहल्ला निवासी दीपक वाल्मिकी नगर पालिका महोबा में स्थाई सफाई कर्मी था। वह अपने दोस्त राठ चुंगी (महोबा) के रहने वाले कौशल के साथ अपने जीजा स्व. विनोद वाल्मिकी की अंत्येष्टि में शामिल होने अतर्रा थाना क्षेत्र के दामूगंज मोहल्ले में मंगलवार को सुबह गया था। दीपक के जीजा की अंत्येष्टि मंगलवार दोपहर दो बजे थी। अंत्येष्टि के बाद दीपक अपने दोस्त कौशल के साथ बाइक से महोबा के लिए जा रहा था। बाइक दीपक चला रहा था।

मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा मंडल कारागार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल

City News Uttar Pradesh

क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों को दे रही दावत, केन कैनाल सिचाई प्रखंड ने किया था निर्माण

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन, देशहित में काम करने का प्रधानमंत्री ने किया आवाहन…

City News Uttar Pradesh

Banda : बंधुवा मजदूरी बन गई है अभिशाप, 79 मजदूर हरियाणा से मुक्त हो बांदा आये ! ….

News : बांदा : प्रेमी के उत्पीड़न से तंग युवती पहाड़ पर चढ़ी…

City News Uttar Pradesh

राज्य मंत्री प्रतिभा फंस गईं अधिकारियों के विद्वता जाल में : नहीं भांप पाई हकीकत ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़